होम / बिजनेस / Mahindra के तिमाही नतीजों ने किया खुश, अब क्या Stock में निवेश से जेब भी होगी भारी?

Mahindra के तिमाही नतीजों ने किया खुश, अब क्या Stock में निवेश से जेब भी होगी भारी?

महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रॉफिट के साथ-साथ रिवेन्यु में भी उछाल दर्ज किया गया है. कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयर को बाय रेटिंग दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra- M&M) के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं. फाइनेंशियल ईयर-24 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 98% बढ़कर 2,774 करोड़ रुपए रहा है. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,404 करोड़ रुपए था. इसके अलावा, M&M के रिवेन्यु में भी 23 प्रतिशत का उछाल आया है और यह 24,368 करोड़ पहुंच गया है. वित्त वर्ष-23 की पहली तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु 19,813 करोड़ रुपए था. बता दें कि महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया था. कंपनी का मुनाफा और रिवेन्यु बढ़ाने में उस फैसले का बड़ा हाथ है. 

इन्होंने दी है Buy रेटिंग
इन नतीजों के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म्स बुलिश नजर आ रही हैं. गोल्डमैन सैश, नोमुरा और JP मॉर्गन तीनों फर्मों ने महिंद्रा के शेयरों पर Buy रेटिंग दी है. Goldman Sachs ने M&M को खरीदने की सलाह देते हुए इसके लिए टारगेट प्राइज 1,730 रुपए तय किया है. वहीं, Nomura के M&M के शेयर के लिए टारगेट प्राइज 1,978 रुपए रखा है. उसका कहना है कि कंपनी Q1 EBITDA (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, Amortization) बढ़ा. Q1FY24 के परिणाम थोड़े बेहतर रहे हैं. एसयूवी आपूर्ति बढ़ने का कंपनी को फायदा मिला है. फर्म ने FY24/25 के लिए M&M का EBITDA मार्जिन 13.2% रहने का अनुमान लगाया है.

ऐसा है स्टॉक का प्रदर्शन 
JP MORGAN ने महिंद्रा एंड महिंद्रा पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए इसके लिए टारगेट प्राइज 1,715 रखा है. ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, कंपनी के मैनेजमेंट ने संकेत दिया कि अगले 2-3 वर्षों में और अधिक पूंजी निवेश पर विचार नहीं किया जाएगा. इससे पूंजी आवंटन को लेकर निवेशकों की चिंताएं कम होनी चाहिए. इसके साथ ही एमएंडएम ने बाहरी निवेशकों को आकर्षित करना जारी रखा है. शेयर मार्केट में कंपनी की प्रदर्शन की बात करें, तो आज यानी सोमवार को खबर लिखे जाने तक Mahindra And Mahindra Ltd का शेयर 3 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,508.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,594.80 रुपए है. 

(डिस्क्लेमरः यहां दी गई जानकारी निवेश सलाह नहीं है. निवेश संबंधी कोई भी निर्णय लेने के पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

7 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

11 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

1 hour ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago