होम / बिजनेस / FMCG सेक्टर में Wipro ने चला बड़ा दांव, अंबानी-अडानी की टेंशन बढ़ाने की तैयारी

FMCG सेक्टर में Wipro ने चला बड़ा दांव, अंबानी-अडानी की टेंशन बढ़ाने की तैयारी

विप्रो कंज्यूमर केयर इस समय साबुन, पर्सनल और होम केयर हाइजीन उत्पाद बनाती है. 'ब्राहमिंस' उसके पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स यानी FMCG मार्केट में इस समय मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा की कंपनियों का दबदबा है. इन दिग्गज कारोबारियों ने अपनी अचूक रणनीति के बलबूते मार्केट के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है. FMCG मार्केट बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट बताती है कि साल 2020 में ये मार्केट 110 अरब डॉलर का था और 2025 तक इसके 220 अरब डॉलर पर पहुंच जाने की उम्मीद है. जाहिर है, जब बाजार बढ़ेगा तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बढ़ेगी. यही वजह है कि आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने भी FMCG बाजार में खुद को मजबूत करने के लिए एक दांव चला है. 

क्या बनाती है Brahmins? 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विप्रो लिमिटेड के कंज्यूमर ब्रैंड 'विप्रो कंज्यूमर केयर लिमिटेड' ने केरल की मशहूर कंपनी ब्राहमिंस (Brahmins) को खरीद लिया है. FMCG सेक्टर की कंपनी ब्रह्मिंस, पैकेज्ड फूड की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम है. ये कंपनी केरल का पारंपरिक शाकाहारी फूड, मसाला मिक्स और रेडी टू कुक प्रोडक्ट्स तैयार करती है. अकेले पैकेज्ड फूड मार्केट की बात करें, तो भारत में यह धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. रेडी टू कुक प्रोडक्ट्स बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाते हैं. 

पहले निरापारा को खरीदा था
विप्रो कंज्यूमर केयर इस समय साबुन, पर्सनल और होम केयर हाइजीन उत्पाद बनाती है. 'ब्राहमिंस' उसके पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी. उसे केरल में पहले से सेट एक नेटवर्क मिल जाएगा, जिसे केवल उसे ज्यादा व्यापक बनाना होगा. अजीम प्रेमजी के नेतृत्व वाली विप्रो ने इससे पहले निरापारा ब्रैंड का भी अधिग्रहण किया था. इससे पता चलता है कि कंपनी FMCG मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर अंबानी, अडानी, टाटा ITC की टेंशन बढ़ाना चाहती है. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विप्रो ने यह डील कितने में फाइनल की. 

इतने देशों में जाते हैं उत्पाद
ब्राह्मिंस की शुरुआत 1987 में हुई थी. ये कंपनी ब्रेकफास्ट प्री-मिक्स, मसाले, अचार, मिठाई मिक्स, वीट प्रोडक्ट्स जैसे आइटम तैयार करती है. कंपनी के प्रीमियम फ्लैगशिप उत्पादों में Sambar Powder और Puttu Podi है, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. दक्षिण भारत में ब्राह्मिंस जाना-पहचाना नाम है. हालांकि, इसकी पहचान केवल साउथ तक ही सीमित नहीं है. कंपनी के उत्पाद अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, ओमान, कतर, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, कुवैत, कनाडा, बहरीन और न्यूजीलैंड में भी जाते हैं. 

ऐसे बढ़ती गई विप्रो की ये कंपनी
विप्रो कंज्यूमर केयर के सीईओ और विप्रो एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मिंस एक मजबूत हेरिटेज ब्रैंड है, जो केरल में मसलों और रेडी-टू-कुक केटेगरी में नंबर 1 है. ब्राह्मिंस के अधिग्रहण से विप्रो को FMCG मार्केट में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी. विप्रो कंज्यूमर केयर की बात करें, तो इसकी शुरुआत में 1945 में वनस्पति ब्रैंड के रूप में हुई थी. इसका पहला कारखाना महाराष्ट्र के अमलनेर में था और आज कंपनी की उपस्थिति 60 देशों में है. कंपनी पर्सनल वॉश, हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिक वायर डिवाइस, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स सहित कई अन्य उत्पाद भी बेचती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

2 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

4 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

5 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

6 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

2 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

7 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

4 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

6 hours ago

क्या CBG से बदलेगी भारत की ऊर्जा तस्वीर? नीतियों से आगे बढ़कर मजबूत इकोसिस्टम बनाने की चुनौती

इस लेख में लेखक विशाल खाल्दे ने संस्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में CBG की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से अपने विचार साझा किए हैं.

2 hours ago