होम / बिजनेस / इस कंपनी के सीईओ अचानक हो गए गायब, किसी को नहीं उनकी खबर

इस कंपनी के सीईओ अचानक हो गए गायब, किसी को नहीं उनकी खबर

DouYu के फाउंडर और सीईओ चेन शाओजी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. कंपनी को भी नहीं पता कि वो कहां हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी DouYu के फाउंडर और सीईओ चेन शाओजी अचानक गायब हो गए हैं. उनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते कई हफ्तों से उन्हें सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा गया है और न ही वह अपने ऑफिस पहुंचे हैं. दरअसल हाल ही में उनके लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अवैध कंटेंट की जांच के आदेश दिए गए थे, इसके बाद से वह लापता हैं. चेन शाओजी चीनी कारोबारी हैं, उनके प्लेटफॉर्म DouYu को चीन की दिग्गज टेक कंपनी Tencent का सपोर्ट हासिल है.

पहले भी आई हैं ऐसी खबरें
वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है जब चीन से किसी कारोबारी के गायब होने की खबर आई है. कुछ वक्त पहले अलीबाबा के फाउंडर जैक मा अचानक गायब हो गए. हालांकि, बाद में वह वापस लौटे और अपने सकुशल होने की जानकारी दी. लेकिन इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला कि वो अचानक कहां चले गए थे. इसी तरह, इंवेस्टमेंट बैंकर बाओ फैन के भी लापता होने की खबर सामने आई थी. दरअसल, चीन में सरकार की नीतियों के खिलाफ जाने या उन पर कोई टिप्पणी करने वालों के गायब होने का पुराना इतिहास है. जैक मा ने भी सरकार की नीतियों पर टिप्पणी की थी, और इसके बाद से उनका पतन शुरू हो गया. जैक मा बड़ा नाम हैं और पूरी दुनिया की नजर उन पर थी, इसलिए शायद वह वापस लौट सके.

कंपनी को नहीं कोई जानकारी
चेन शाओजी को लेकर DouYu के अधिकारी भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं. या तो उनके पास वाकई कोई जानकारी नहीं है, या फिर उन्हें खामोश रहने के लिए कहा गया है. हाल ही में DouYu पर अवैध और अश्लील कंटेंट परोसने के आरोप लगे थे. इसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए और इसके बाद से ही चेन शाओजी का कोई पता नहीं है. चीन के लाइव स्ट्रीमिंग सेक्टर में DouYu एक बड़ा नाम है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 268 मिलियन डॉलर का है. रिपोर्ट्स की मानें, तो शी जिनपिंग के राज में कारोबारियों में खौफ व्याप्त है. उनके कामकाज पर टिप्पणी करने वालों के साथ क्या होगा कोई नहीं जानता. बाओ फैन ने चीन की सख्त करप्शन नीति के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसके तुरंत बाद उनके गायब होने की खबर सामने आई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

14 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

14 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

16 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

17 hours ago

बड़ी खबरें