होम / बिजनेस / Indigo के बाद अब इस फ्लाइट में परेशान हुए यात्री, आखिर कब थमेगा सिलसिला?
Indigo के बाद अब इस फ्लाइट में परेशान हुए यात्री, आखिर कब थमेगा सिलसिला?
एयरलाइन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज मामला स्पाईसजेट के साथ सामने आया है जबकि इससे पहले इंडिगो में भी सामने आ चुका है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भारत में एक ओर जहां एविएशन इंडस्ट्री के उज्जवल भविष्य को लेकर जानकार कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर एविएशन कंपनियों की खराब सर्विस के कारण लोगों को हो रही परेशानी ने कई तरह के सवाल उठा दिए हैं. अभी दो दिन पहले इंडिगो में हुई घटना के बाद अब स्पाइसजेट में भी यात्रियों के साथ बड़ी परेशानी का मामला सामने आया है. दिल्ली से पटना जा रही इस फ्लाइट के 7 घंटा देर होने के बाद यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया. इस देरी के कारण उन्हें सबसे बड़ी समस्या ये थी कि उनकी समस्या को कोई सुनने वाला नहीं था.
आखिर क्या है ये पूरा मामला ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दरअसल दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाईसजेट की फ्लाइट संख्या SG-8721/STD के यात्रियों को 7 घंटे से ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट में सामने आए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यात्रियों का एक समूह देरी के कारण अधिकारियों से पूछताछ कर रहा है. वीडियो में एक महिला भी इस यात्रा में हुई देरी के कारण काफी परेशान दिखाई दे रही है.
कई लोगों ने दी है इस पर अपनी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें एक शख्स शैंकी लिखते हैं कि
आमतौर पर यात्री हवाई अड्डे के लिए कम से कम 03 घंटे पहले प्रस्थान करते हैं. कल्पना कीजिए कि ये लोग 4-4:30 बजे जागते हैं और लगभग 12 घंटे अपराह्न 3:30 बजे तक उड़ान का इंतजार करते हैं. कल स्पाइसजेट की अहमदाबाद से दुबई की उड़ान में भी 06 घंटे की देरी हुई.
If You have a Flight at 08:30. Usually Passengers Leave atleast 03 Hrs Prior for Airport. Imagine these guys waking at 4-4:30 & Waiting For the Flight till 3:30 PM almost 12 Hrs.
— Shanky Jain ?? (@Realminorityy) December 1, 2023
Yesterday Spicejet’s Flight from ahmedabad to Dubai was Delayed by 06 Hrs too.
एक अन्य यात्री स्पाइसजेट को टैग करते हुए लिखते हैं कि गंभीर यात्रियों को उड़ान नहीं भरनी चाहिए. सरकार @IndiGo6E & @एयर इंडिया में एकाधिकार बनाने में कामयाब रही है. बाकी सभी बेकार और गैर गंभीर खिलाड़ी हैं.
Serious flyers should not fly @flyspicejet.
— Gaurav Wankhede (@gauravwankhede) December 1, 2023
The govt has managed to create a duopoly with @IndiGo6E & @airindia.
Rest all are scraps and non serious players.
Indigo में भी हुई थी यात्रियों को परेशानी
कुछ दिन पहले इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. इसमें मशहूर कोमेडियन कपिल शर्मा भी मौजूद थे. इसी तरह कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक अग्निहोत्री को भी परेशानी का सामना करना पड़ा था. उन्होंने भी एक्स पर अपनी परेशानी को लिखा था. ट्ववीट पर कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है. जैसे ही कंपनी इस पर अपना जवाब देगी उसे भी खबर में एड कर दिया जाएगा.
टैग्स