होम / बिजनेस / Google, Apple के बाद ये कंपनी लेकर आ रही है अपना ऐप स्‍टोर, पहले साल में होगा फ्री 

Google, Apple के बाद ये कंपनी लेकर आ रही है अपना ऐप स्‍टोर, पहले साल में होगा फ्री 

मौजूदा समय में ऐप स्‍टोर के बाजार में सिर्फ Google और Apple का ही सिक्‍का चलता है. अगर फोन पे लोगों को पसंद आता है तो इन दोनों कंपनियों के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिनटेक कंपनी फोन-पे (Phonepe) ने ऐप डेवलपरों के लिए इंडस ऐपस्‍टोर डेवलपर प्‍लेटफॉर्म बनाया है. इंडस ऐपस्‍टोर डेवलपर ऐसा प्‍लेटफॉर्म है जिसमें 12 भाषाओं मे काम किया जा सकता है. गूगल और एप्‍पल के बाद फोन पे अब तीसरी कंपनी बनने जा रही है, जहां जाकर डेवलपर अपना ऐप बना सकते हैं. कंपनी की ओर से कहा गया है कि पहले साल ये पूरी तरह से फ्री होगा लेकिन उसके बाद इस पर उन्‍हें मामूली सा चार्ज देना होगा. चार्ज कितना होगा इसका निर्धारण अभी तक नहीं किया गया है. 

2022 INDUS APP का कर चुका है अधिग्रहण 
एक लंबी अदालती प्रक्रिया का सामना करने के बाद 2022 में फोन पे ने स्‍वदेशी एंड्राइड कंटेट और ऐप डिस्‍कवरी प्‍लेटफॉर्म इंडस OS का अधिग्रहण किया था. फोन-पे के को-फाउंडर समीर निगम ने इस साल अप्रैल में एक इंटरव्‍यू में ऐप स्‍टोर डेवलप करने की बात की पुष्टि की थी. फोन पे का इंडस ऐपस्‍टोर डेवलपर को 12 भाषाओं में काम करने की सुविधा प्रदान करेगा. सिर्फ यही नहीं ये लोग इन भाषाओं में मीडिया और वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं.

क्‍या-क्‍या खास होगा इंडस ऐपस्‍टोर में ? 
INDUS APP स्‍टोर का दावा है वो 24*7 सपोर्ट प्रोवाइड कराएगा.  ऐप स्‍टोर की पालिसीज पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होंगी और डेवलपर इस पर आसानी से काम करेगा. इस ऐप स्‍टोर को डेवलपर की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए विकसित किया गया है. इंडस ऐप स्‍टोर जल्‍द ही एक कंज्‍यूमर फेसिंग ऐप विकसित करने पर विचार कर रहा है. इस कंज्‍यूमर फेसिंग ऐप में ग्राहकों को न्‍यूज ऐप, टॉप ऐप, एंटरटेनमेंट ऐप, जैसे फीचर मौजूद होंगे. साथ ही इसमें गेम्‍स, पेज एक्‍सप्‍लोर करने के लिए विशेष प्रकार के टैप बने होंगे. अगर आप एक भाषा से दूसरी भाषा में स्विच करना चाहते हैं तो उसके लिए इसमें टांगल भी लगा होगा. इसमें एक हाई पॉवर सर्च बनाया गया है जिससे आप किसी भी ऐप को सर्च कर सकते हैं. 

2015 से काम कर रहा है फोन पे
फोन पे की शुरुआत समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर ने की थी. इस ऐप की शुरुआत 2015 में हुई थी. इस ऐप के 48 करोड़ से ज्‍यादा रजिस्‍टर्ड यूजर हैं. कंपनी 1 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी कर रही है. इस साल फोन पे अब तक Genral Atlantic, Tiger Global, Ribbit Capital, TVS Capital और अपनी पेरेंट कंपनी वॉलमार्ट से 85 करोड़ डॉलर से ज्‍यादा की फंडिंग जुटा चुकी है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

7 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

10 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

10 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

7 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.