होम / बिजनेस / फ्रांस के बाद इस देश में शुरू हुई UPI सेवा, क्‍या घूमने जा रहे हैं आप 

फ्रांस के बाद इस देश में शुरू हुई UPI सेवा, क्‍या घूमने जा रहे हैं आप 

इस सेवा को चलाने वाली एनपीसीआई दुनिया के कई देशों के साथ इसे लेकर एमओयू कर चुकी है. उम्‍मीद है कि जल्‍द ही भारत का यूपीआई वहां भी शुरू हो जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत का UPI दुनिया के कई देशों में लगातार अपना विस्‍तार कर रहा है. सबसे पहले फ्रांस के एफेल टॉवर पर शुरू हुआ तो उसके बाद अब दो और देशों में  इसकी शुरुआत हो गई है. अब भारत की ये अनोखी पेमेंट सर्विस उसके पड़ोसी देश श्री लंका और मॉरिशियस में भी शुरू हो चुकी है. इसका मतलब ये है कि अगर आप श्रीलंका और मॉरिशियस घूमने जाते हैं तो आप वहां भी हमारे पेमेंट सिस्‍टम की तरह पेमेंट कर सकते हैं. भारत के यूपीआई को लेकर दुनिया के कई देशों में और भी प्रयोग चल रहा है.

300 मिलियन भारतीय कर रहे हैं इस्‍तेमाल 
इस मामले को लेकर जानकार कहते हैं कि आज यूपीआई देश के बहुसंख्‍यक लोगों का पेमेंट सिस्‍टम बन गया है. आज इससे सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि एनआरआई भी फायदा उठा रहे हैं. यूपीआई उन्‍हें सिर्फ भारत में ही पेमेंट की सुविधा नहीं दे रहा है बल्कि विदेशों में भी सुविधा मुहैया करा रहा है. भारत का ये पेमेंट सिस्‍टम पूरी दुनिया में यूनिक पेमेंट सिस्‍टम बनकर उभर रहा है. एक दूसरे जानकार भी कहते हैं कि एनआरआई भी इस पेमेंट तरीके से सिर्फ भारत में पैसा नहीं भेज सकते हैं बल्कि जहां वो रह रहे हैं वहां भी वो पेमेंट कर सकते हैं. 

अब तक इन देशों में हो चुका है यूपीआई शुरू 
भारत का यूपीआई अब तक दुनिया के कई देशों में शुरू हो चुका है जबकि कई और देशों में इसे लेकर वहां की सरकार से बात चल रही है. यूपीआई अभी तक जहां फ्रांस, श्री लंका और मॉरिशियस में शुरू हो चुका है वहीं दूसरी ओर इस पेमेंट सिस्‍टम को चलाने वाला एनपीसीआई आस्‍ट्रेलिया, यूएई, सउदी अरेबिया, सिंगापुर, अमेरिका, कतर, हांगकांग, यूके, कनाडा और ओमान जैसे देशों से बात कर रहा है. विदेशों में रहने वाले लोग अब अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर को NRE/NRO अकाउंट के साथ लिंक करके यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इससे उनके लिए भारतीय नंबर को एक्टिव रखने की बाध्‍यता भी खत्‍म हो जाएगी. 

पीएम मोदी ने रुपे कार्ड की शुरुआत की 
मंगलवार को पीएम मोदी ने यूएई के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद के साथ मिलकर रुपे कार्ड की शुरुआत की. भारत के यूपीआई से लैस रुपे कार्ड वहां के राष्‍ट्रपति के नाम पर जारी किया गया था. इस मौके पर दोनों देशों के बीच भारत के रुपे और यूएई के एएनआई को जोड़ने का एक समझौता भी किया गया है. इस समझौते के बाद दोनों देशों के लोगों के लिए पेमेंट को लेकर कहीं भी कोई समस्‍या नहीं होगी.

ये भी पढ़ें; RBI गवर्नर ने कही वो बात, जिसने बढ़ा दी है Paytm की परेशानी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

44 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

44 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago