✕

होम / बिजनेस / चार दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स फिसला, जानिए आज किन शेयरों में दिख रही मजबूती?

चार दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स फिसला, जानिए आज किन शेयरों में दिख रही मजबूती?

10 जून को बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में ट्रेड हुआ और फ्लैट बंद हुआ, हालांकि निफ्टी 50 लगातार पांचवें सत्र में ऊपर चढ़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दलाल स्ट्रीट पर मंगलवार को चार दिन की लगातार तेजी के बाद ठहराव देखने को मिला. वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और बैंकिंग व ऊर्जा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा.   बीएसई सेंसेक्स 53.49 अंक यानी 0.06% टूटकर 82,391.72 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी महज 1.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 पर सपाट बंद हुआ. मंगलवार को बाजार में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला, जिससे हाल की तेजी को कुछ विराम मिला. विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार की मौजूदा चाल में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, और निवेशकों को स्टॉक चयन में सतर्क रहने की जरूरत है. तो आइए जानते हैं आज कैसा होगा बाजार का हाल?

सेंसेक्स के 14 शेयर लाल निशान के साथ बंद

पिछले चार कारोबारी सत्रों में निफ्टी में कुल मिलाकर 560 अंक (2.27%) की बढ़त देखने को मिली, जबकि सेंसेक्स ने 1,707.7 अंक (2.11%) का उछाल दर्ज किया था. मंगलवार को यह तेजी थमती दिखी, जो स्वाभाविक मुनाफावसूली का संकेत है. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 14 के शेयर लाल निशान में बंद हुए. गिरने वाले प्रमुख शेयरों में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे. वहीं, जिन शेयरों ने मजबूती दिखाई, उनमें टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे, 

इन शेयरों में दिख रही मजबूती 

कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर छू लिया, जो निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी को दर्शाता है. इनमें RattanIndia Enterprises, Reliance Power,  Jindal Saw, Alok Industries, Tata Investment Corp, Adani Power, Data Patterns (India) शामिल हैं. यह तेजी इन शेयरों की तकनीकी मजबूती का संकेत देती है.

इन शेयरों में आ सकती है तेजी

विशेषज्ञों के अनुसार टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर कुछ शॉर्ट-टर्म खरीदारी के अवसर सामने आए हैं. जैसे Ramco Cements ने राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, Mphasis में आईटी सेक्टर की रिकवरी के साथ बुलिश संकेत हैं, जबकि CRISIL ने डाउनवर्ड चैनल से बाहर निकलकर तेजी दिखाई है. Prism Johnson, NELCO और NIIT ने भी मजबूत चार्ट पैटर्न्स और वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट दिखाया है. Tech Mahindra ने सिमेट्रिकल ट्रायएंगल पैटर्न से ऊपर की ओर ब्रेक किया है, BHEL राइजिंग चैनल में ट्रेड कर रहा है, और Jindal Steel & Power फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट के बाद तेजी की ओर इशारा कर रहा है. इन सभी शेयरों में बुलिश ट्रेंड दिख रहा है और रणनीति के अनुसार गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी गई है.

इन शेयरों में गिरावट के संकेत

तकनीकी इंडिकेटर एमएसीडी (MACD) के अनुसार, कुछ प्रमुख स्टॉक्स में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है. ऐसे में Westlife Foodworld, RBL Bank, Indian Bank, Coromandel International, Nippon Life AMC, NBCC, Macrotech Developers, इन शेयरों में मंदी के संकेत मिले हैं. विशेषज्ञों ने निवेशकों को इनमें सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

23 hours ago