होम / बिजनेस / अब सीमेंट सेक्टर पर राज करना चाहते हैं अडानी, बनाया है ये खास प्लान 

अब सीमेंट सेक्टर पर राज करना चाहते हैं अडानी, बनाया है ये खास प्लान 

सीमेंट सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले दिनों में अडानी समूह कुछ और सीमेंट कंपनियां खरीद सकता है, ताकि पूरे बाजार पर कब्जा किया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिज़नेसमैन गौतम अडानी सीमेंट सेक्टर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहते हैं. पहले उन्होंने अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement), ACC सीमेंट के अधिग्रहण की घोषणा कर सबको चौंकाया और अब अंबुजा सीमेंट के बोर्ड ने कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी देकर उनके इरादे दर्शा दिए हैं. सीमेंट सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इतने बड़े निवेश को मंजूरी का मतलब है कि आने वाले दिनों में अडानी समूह कुछ और सीमेंट कंपनियां खरीदेगा, ताकि पूरे बाजार पर कब्जा किया जा सके.

Holcim ग्रुप से खरीदी कंपनियां
अडानी ग्रुप ने कुछ वक्त पहले ही अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट को खरीदा है. इन दोनों कंपनियों का मालिकाना हक इससे पहले स्विटजरलैंड की कंपनी Holcim ग्रुप के पास था. इस डील की रेस में Ultratech Cement और JSW ग्रुप भी शामिल था, लेकिन आखिर में कामयाबी अडानी ग्रुप को मिली. इस डील के बाद अडानी ग्रुप देश में दूसरे नंबर की सीमेंट उत्पादक कंपनी बन गया है. 15 सितंबर को अंबुजा सीमेंट के नए बोर्ड ने तरजीही आधार पर हार्मोनिया ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट (प्रमोटर इकाई) को 419 रुपए की कीमत पर 477.5 मिलियन परिवर्तनीय वारंट आवंटन के माध्यम से कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी. कंपनी ने कहा कि वारंट को 18 महीने के भीतर इक्विटी शेयरों में परिवर्तित किया जा सकता है.

अभी नंबर वन पर है ये कंपनी
Pecking Order के लिहाज से देखें तो अल्ट्राटेक 120 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) के साथ नंबर-1 की पोजीशन पर है. जबकि अंबुजा-एसीसी दोनों का मिलाकर 67 MTPA बैठता है. हालांकि, जिस आक्रामक ढंग से अडानी कारोबार कर रहे हैं, उससे देखते हुए ये अंतर ज्यादा दिनों तक बरकरार रहेगा, ऐसा मुश्किल ही नज़र आता है. अडानी से पहले अंबुजा-एसीसी के मालिकाना हक वाली 'होल्सिम' ने अपनी कैपिसिटी बढ़ाने या दूसरी कंपनियों के अधिग्रहण की दिशा में काम नहीं किया, लेकिन अडानी समूह के दोनों कंपनियों को अपना बनाने के बाद अब बाजार पूरी तरह से बदल जाएगा.   

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि 20,000 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी का सीधा मतलब है कि अडानी समूह की इस सेक्टर में भी बेहद आक्रामक ढंग से काम करने की योजना है. जाहिर है ऐसे में बाजार पर पकड़ मजबूत करने के लिए समूह छोटी कंपनियों का अधिग्रहण करेगा. इस क्षेत्र पर नज़र रखने वाले विश्लेषकों के मुताबिक, लॉजिस्टिक, पावर और पोर्ट के साथ अब सीमेंट का मतलब है कि ग्रुप के पास एकीकृत सेवाओं की पेशकश का अवसर है और यह लागत प्रभावी तरीके से किया जा सकता है.

इन कंपनियों पर रहेगी नज़र
विशेषज्ञ मानते हैं कि अब अडानी समूह की नज़रें Nuvoco Vistas (क्षमता 25 mtpa), India Cements (क्षमता 15 mtpa) और Sanghi Cement (क्षमता 6 mtpa) जैसी छोटी कंपनियों हो सकती है. इन कंपनियों के आने वाले समय में बाजार में टिके रहना मुश्किल हो सकता है. क्योंकि अल्ट्राटेक और अंबुजा-एसीसी जैसी बड़ी कंपनियों की लागत संरचना को मात देना उनके लिए कठिन होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

11 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

11 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

11 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

15 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

11 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

11 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

11 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

14 hours ago