✕

होम / बिजनेस / आखिर कौन बनेगा देश की इस सबसे बड़ी ऑयल कंपनी का चेयरमैन? 

आखिर कौन बनेगा देश की इस सबसे बड़ी ऑयल कंपनी का चेयरमैन? 

नए चेयरमैन की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब कंपनी के चौथी तिमाही के आंकड़े बहुत अच्‍छे नहीं रहे हैं. कंपनी के नए चेयरमैन को इन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी के चेयरमैन की तलाश शुरू हो चुकी है. तेल मंत्रालय की ओर से इस पद के लिए इच्‍छुक और योग्‍य आवेदकों से विज्ञापन के जरिए आवेदन मांगे गए हैं. मौजूदा समय में इस पद पर तैनात एस एम वैद्य का पद जुलाई में समाप्‍त होने वाला है. उन्‍हें सरकार की ओर से पहले ही रिटायर होने के बाद एक साल का एक्‍सटेंशन मिल चुका है. 

चेयरमैन के लिए क्‍या होनी चाहिए योग्‍यता? 
सरकार की ओर से जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार, इस पद के लिए आवेदन करने वाले व्‍यक्ति की उम्र 58 साल से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए. अगर उम्‍मीदवार बाहरी है तो उसकी उम्र 57 साल से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए. विज्ञापन में बताया गया है कि सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल होगी. मौजूदा चेयरमैन को एस एम वैद्य को इस पर 1 जुलाई 2020 को नियुक्‍त किया गया है. एक अप्रत्‍याशित मूव के तहत उन्‍हें एक साल से के लिए एक्‍सटेंशन दिया जा चुका है. हालांकि कुछ समय पहले तक ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्‍हें एक बार फिर एक्‍सटेंशन दिया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में भारत का विजयी आगाज, आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, बने ये रिकॉर्ड

चयन समिति ने शुरू किया अपना काम 
तेल मंत्रालय की ओर से नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए तीन सदस्‍यीय चयन समिति बनाई गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सर्च कम सलेक्‍शन चयन समिति बनाई गई है जिसमें सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड की अध्यक्ष मल्लिका श्रीनिवासन, तेल सचिव पंकज जैन और रत्नागिरी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के सीईओ मुकेश सुराणा शामिल हैं. ये सभी इस भूमिका के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेंगे. 

नए चेयरमैन के सामने क्‍या होंगी नई चुनौतियां? 
देश की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल के चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो मुनाफे में साल दर साल के मुकाबले 52 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है.  इंडियन ऑयल का मुनाफा 10059 करोड़ रुपये से गिरकर 4838 करोड़ रुपये तक आ गया है. वहीं कंपनी के रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो ये साल दर साल इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है. कंपनी का रेवेन्‍यू गिरावट के बाद 219876 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि इस गिरावट के बावजूद कंपनी ने अपने शेयर धारकों के लिए 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की है. इन आंकड़ों के बीच नए चेयरमैन के सामने जहां इस घाटे को कम करने की चुनौती होगी वहीं दूसरी ओर रेवेन्‍यू में हो रही गिरावट को रोककर फायदे में लाना सबसे बड़ी चुनौती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 minutes ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

7 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

7 hours ago

बड़ी खबरें