✕

होम / बिजनेस / आखिर कौन हैं निवेश की सलाह देने वाले वो दो टेलीग्राम चैनल,जिन्‍हें लेकर NSE ने दी चेतावनी

आखिर कौन हैं निवेश की सलाह देने वाले वो दो टेलीग्राम चैनल,जिन्‍हें लेकर NSE ने दी चेतावनी

NSE की ओर से बाकायदा इन दो निवेश की सलाह देने वाले लोगों के नाम और उनके फोन नंबर की जानकारी दी गई है, जिससे निवेशक सतर्क हो सकें. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ते निवेश के बाजार में नौकरीपेशा लोगों ने जब से दिलचस्‍पी दिखाई है तब से बाजार में डोमेस्टिक इंवेस्‍टर की संख्‍या में बड़ा इजाफा हुआ है. बाजार से जल्‍द से जल्‍द पैसा कमाने के लालच में लोग टेलीग्राम चैनलों पर मिलने वाली असुरक्षित सलाह के चक्‍कर में पैसा गंवा बैठते हैं. अब ऐसे ही चैनलों पर कार्रवाई करते हुए नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज ने दो चैनलों के बारे में निवेशकों को आगाह किया है. NSE ने ट्रेड विद सुनील और कीर्तिका महाजन नाम के चैनलों के बारे में आगाह किया है. 

NSE ने क्‍या की है कार्रवाई? 
नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज की ओर से निवेशकों को सलाह दी गई है कि वो किसी भी ऐसी स्‍कीम या प्रोडक्‍ट में शामिल ना हों जो शेयर बाजार में निवेश करने पर गारंटीड रिटर्न का वादा करती हो. इस तरह के सभी ऑफर देने वाले साधन गैर कानूनी हैं. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज ने निवेशकों को ये भी सलाह दी है कि वो अपने क्रेडेशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड को किसी के साथ साझा ना करें. ये कई तरह से खतरनाक साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: अगले हफ्ते खुलने जा रहा है इस ट्रैवल कंपनी का आईपीओ, जानते हैं क्‍या है इसमें खास?

किन दो लोगों के नामों को लेकर दी गई है जानकारी 
एकसचेंज की ओर से नाम जारी करते हुए बताया गया है कि ट्रेड विद सुनील (7891735138) और कीर्तिका महाजन (9179069519) एनएसई के रजिस्‍टर्ड सदस्‍य या अधिकृत व्‍यक्ति नहीं हैं. एनएसई की ओर से ये भी जानकारी दी गई है कि रजिस्‍टर्ड और अधिकृत व्‍यक्तियों को जानने के लिए हम सुविधा मुहैया कराते हैं. इसे एनएसई की वेबसाइट से अपने स्‍टॉक ब्रोकर को जानें / पता करें की सुविधा दी गई है. यह सुविधा निवेशकों को धन प्राप्त करने और भुगतान करने के लिए ट्रेडिंग सदस्यों की ओर से बताए गए नामित क्लाइंट बैंक खातों को भी प्रदर्शित करती है. 

एनएसई ने ये भी दिए हैं सुझाव 
नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज की ओर से निवेशकों को ये भी सलाह दी गई है कि किसी भी व्‍यक्ति या संस्‍था के साथ लेनदेन करते समय विवरणों को वेरिफाई करना चाहिए. अगर निवेशक ऐसे प्रतिबंधित स्‍कीमों में शामिल होता है तो उसकी जिम्‍मेदारी पूरी तरह से निवेशक की होती है. एनएसई ने ये भी कहा है कि अगर वो उसके बताए तरीके से हटकर निवेश करते हैं तो उसमें कई तरह की सुरक्षा उपाय निवेशक को नहीं मिलते हैं. उनमें प्रमुख तौर पर एक्‍सचेंज के अधिकार क्षेत्र के तहत इंवेस्‍टर के संरक्षण के लाभ. एक्‍सचेंज विवाद समाधान तंत्र की सुविधा भी निवेशक को नहीं मिल पाती है. इसी तरह से विवाद होने की स्थिति में निवेशक शिकायत निवारण तंत्र का लाभ भी उसे नहीं मिल पाता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

20 hours ago