होम / बिजनेस / आखिर Vistara में ऐसा क्‍या हुआ कि कैंसिल हो गईं इतनी फ्लाइट? जल्‍द सुलझ सकती है समस्‍या 

आखिर Vistara में ऐसा क्‍या हुआ कि कैंसिल हो गईं इतनी फ्लाइट? जल्‍द सुलझ सकती है समस्‍या 

विस्‍तारा का एयर इंडिया में 2022 में मर्जर हुआ है. इस मर्जर में सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया में 25 प्रतिशत से ज्‍यादा की हिस्‍सेदारी मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह की एविएशन कंपनी विस्‍तारा की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पायलटों की कमी के कारण स्थिति ये है अब तक कंपनी की 70 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं. अब इस मामले में जहां नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रिपोर्ट मांग ली है वहीं दूसरी ओर कंपनी अपनी समस्‍या को हल करने के लिए कई स्‍तर पर प्रयास कर रही है. 

आखिर अचानक क्‍यों बढ़ गई परेशानी? 
दरअसल पायलटों की कमी का सामना अकेले विस्‍तारा ही नहीं बल्कि देश की दूसरी एविएशन कंपनियां भी कर रही हैं. लेकिन विस्‍तारा में ये संकट इसलिए गहराया क्‍योंकि वहां कर्मचारी अपने वेतन में संशोधन करने की मांग कर रहे हैं. इस मांग के पूरा न होने की स्थिति में विरोध स्‍वरूप ज्‍यादातर कर्मचारी मेडिकल लीव पर चले गए हैं. इसलिए कंपनी की 70 से ज्‍यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं. 

कंपनी के प्रवक्‍ता ने कही ये बात 
इस पूरे मामले को लेकर कंपनी के प्रवक्‍ता ने कहा कि पायलटों की कमी सहित कई अन्‍य कारणों के चलते कई फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा है और कई मामलों में देरी भी हुई. कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि अपने पर्याप्‍त संपर्क सुनिश्चित करने के लिए अपनी फ्लाइट की संख्‍या को अस्‍थायी रूप से कम करने का निर्णय लिया है. कंपनी ने ये भी कहा है कि स्थिति को सामान्‍य बनाने का प्रयास किया जा रहा है. कंपनी ने ये भी कहा है कि जल्‍द  ही सभी स्थितियां सामान्‍य होंगी. 

विस्‍तारा का एयर इंडिया में हो चुका है विलय 
सिंगापुर एयरलाइन की कंपनी विस्‍तारा का 2022 में एयर इंडिया में विलय हुआ था. इस विलय को हाल ही में सिंगापुर से भी अनुमति मिल चुकी है. सबसे खास बात ये है कि भारत में भी इस विलय को सभी नियामक अनुमति मिल चुकी हैं. इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइन को एयर इंडिया में 25 फीसदी से ज्‍यादा की हिस्‍सेदारी मिली है. विस्‍तारा इन दोनों कंपनियों का एक ज्‍वॉइंट वेंचर है. 

ये भी पढ़ें: RBI सरकारी बॉन्ड को करेगी नीलाम, जानिए किस दिन और कहा होगा ऑक्शन?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

10 hours ago

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Flipkart के साथ लॉन्च करेगा Made-in-India फोन

कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ साझेदारी में किफायती 4G और 5G स्मार्टफोन पेश करेगी, जिनकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य वितरण चैनलों के जरिए की जाएगी.

10 hours ago

GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़ पहुंचा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में ग्रॉस GST कलेक्शन बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा. रिफंड समायोजित करने के बाद नेट GST कलेक्शन 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

12 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

13 hours ago

Komerz ने खरीदा ब्रिटेन का NOUGHTY, AI के दम पर ग्लोबल ब्यूटी मार्केट में एंट्री

करीब 6.4 मिलियन पाउंड मूल्य के इस अधिग्रहण में नकद और शेयर, दोनों शामिल हैं. यह Komerz द्वारा किए गए अधिग्रहणों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनका कुल मूल्य अब 50 मिलियन पाउंड से अधिक हो चुका है.

13 hours ago


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

10 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

9 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

15 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

13 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

10 hours ago