होम / बिजनेस / PM मोदी के 'मेक इन इंडिया' के मुरीद हुए पुतिन, तारीफ में कह डाली ये बात

PM मोदी के 'मेक इन इंडिया' के मुरीद हुए पुतिन, तारीफ में कह डाली ये बात

पुतिन इससे पहले भी भारत के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की तारीफ कर चुके हैं. वो कह चुके हैं कि इसका भारत को बड़ा फायदा मिला है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने इंटरनेशनल फोरम से भारत के पीएम नरेन्‍द्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की जमकर तारीफ की है. उन्‍होंने भारत सरकार द्वारा देश की ऑटोमोबाइल कंपनियो को दिए जा रहे प्रोत्‍साहन को लेकर जमकर तारीफ की है. उन्‍होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी की इस मामले में सही नीति है. वो लगातार अपने देश में बनी चीजों के उत्‍पादन को बढ़ावा देने की बात कहकर सही कर रहे हैं. 

कहां की व्‍लादिमीर पुतिन ने ये बात? 
रूस के राष्‍ट्रपति ने ये बात आठवें ईस्‍टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कही. उन्‍होंने कहा कि आप लोग जानते हैं कि पहले रूस में कारों का निर्माण नहीं हुआ करता था, हम लोग बाहर से कारों को मंगाया करते थे. लेकिन उसके बाद हमने कारों का निर्माण शुरू कर दिया. उन्‍होंने कहा कि वो कारें मर्सिडीज और दूसरी कारों से कम बेहतर थी लेकिन फिर भी बहुत अच्‍छी थी. पुतिन यहीं नहीं रूके उन्‍होंने कहा कि हमें अपने साथियों के दिखाए रास्‍ते पर चलना चाहिए, वहां सरकार मेक इन कार्यक्रम चलाकर भारत में कारों के निर्माण और उनके इस्‍तेमाल पर जोर दे रही है. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी की मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने का प्रयास बेहतर है. 

भारत-मध्‍य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर पर भी बोले पुतिन 
हाल ही में नई दिल्‍ली में हुए जी 20 सम्‍मेलन में भारत, सउदी, अमेरिका और कई अन्‍य देशों के बीच हुए इस कॉरिडोर को लेकर भी रूसी राष्‍ट्रपति ने अपनी बात रखी. उन्‍होंने कहा कि भारत से लेकर मध्‍य पूर्व और उसके बाद यूरोप तक बनने वाले कॉरिडोर से रूस को किसी भी तरह का खतरा नहीं है. उन्‍होंने इस प्रोजेक्‍ट की तारीफ करते हुए कहा कि इससे हमें अपने देश में लॉजिस्टिक का विकास करने का मौका मिलेगा. इस कॉरिडोर के पूरी तरह से विकसित हो जाने के बाद भारत सीधे यूरोप से जुड़ जाएगा. 

इससे पहले भी मेक इन इंडिया की तारीफ कर चुके हैं पुतिन
रूसी राष्‍ट्रपति इससे पहले भी व्‍लादिमीर पुतिन की तारीफ कर चुके हैं. उन्‍होंने इस मौके पर पीएम मोदी को अपना दोस्‍त बताया था और कहा था कि मेक इन इंडिया की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत को इससे फायदा हुआ है. उन्‍होंने ये भी कहा था कि मेक इन इंडिया का असर भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़ा है. इस असर को देखा भी जा सकता है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

13 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

15 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

16 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

16 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

17 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.

14 hours ago