होम / बिजनेस / Aeroflex के IPO की लिस्टिंग हुई जबरदस्त, इतने गुना ज्यादा हुआ सब्सक्राइब
Aeroflex के IPO की लिस्टिंग हुई जबरदस्त, इतने गुना ज्यादा हुआ सब्सक्राइब
BSE पर एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) इंडिया का आईपीओ 83 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 197 पर लिस्ट हुआ. दिलचस्प बात ये है कि इसका इश्यू प्राइस 108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
Aero flex Industries के आईपीओ की गुरुवार को शानदार लिस्टिंग हुई. BSE पर कंपनी के शेयर में 83 प्रतिशत का प्रीमियम देखने को मिला और शेयर 197 रुपये तक लिस्ट हुआ. इस IPO का इश्यू प्राइस 108 रुपये तय किया गया था. वहीं NSE पर एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर 190 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ. ये प्राइस इश्यू प्राइस से 76 प्रतिशत अधिक है.
क्या बोले कंपनी के एमडी?
Aero flex Industries के एमडी ने इस मौके पर कहा कि हम निवेशकों से बेहतरीन रिस्पांस पाने के बाद बेहद उत्साहित हैं. हमें एयरोफ्लेक्स और वीपीआरपी दोनों आईपीओ में 43,000 करोड़ रुपये से अधिक की सदस्यता प्राप्त हुई है और ये भागीदारी बाजार की गहराई को दिखा रहा है. आईपीओ के सब्सक्रिप्शन में इंस्टीटयूशनल निवेशकों की भागीदारी ज्यादा देखने को मिली है. एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड और वीपीआरपी लिमिटेड ने मिलकर 43,650 करोड़ रुपये का सकल सब्सक्रिप्शन हासिल किया था. एयरोफ्लेक्स आईपीओ को 97.11 गुना सब्सक्राइब किया गया था. दूसरी ओर, वीपीआरपी लिमिटेड के आईपीओ को 87.82 गुना सब्सक्राइब किया गया था.
किन-किन सेक्टरों का देखने को मिला रुझान?
Aeroflex Industries के शेयरों में ज्यादातर संस्थागत निवेशकों ने भाग लिया है. इनमें म्यूचुअल फंड, बीमा और एआईएफ ने दोनों आईपीओ की एंकर बुक में भाग लिया. निप्पॉन म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड और व्हाइट ओक म्यूचुअल फंड ने एयरोफ्लेक्स के आईपीओ में ज्यादा भाग लिया, जबकि क्वांट म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने वीपीआरपी लिमिटेड में भाग लिया. सबसे दिलचस्प बात ये है कि एयरोफ्लेक्स आईपीओ को 27 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जो इस वर्ष अब तक किसी भी आईपीओ में प्राप्त आवेदनों की सबसे अधिक संख्या है. दूसरी ओर, वीपीआरपी लिमिटेड को 20 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.
22 अगस्त को खुला था IPO
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का IPO 22 अगस्त से 24 अगस्त तक खुला था. 22 से 24 के बीच में इस IPO को लेकर मजबूत प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. 351 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले IPO को कुल 97.11 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इसे क्वालीफॉइड इंस्टीट्यूयूशनल बॉयर्स कैटेगिरी में 194.73 गुना और गैर संस्थागत निवेशक की श्रेणी में 126.13 गुना सब्सकिप्शन प्राप्त हुआ.
टैग्स