✕

होम / बिजनेस / अप्रैल में एक बार फिर लगने जा रहा है एयरोसिटी फेस्‍टिवल, ऐसे मचने वाला है धमाल 

अप्रैल में एक बार फिर लगने जा रहा है एयरोसिटी फेस्‍टिवल, ऐसे मचने वाला है धमाल 

इससे पहले वाले फेस्टिवल में भी कई तरह के इवेंट देखने को मिले थे और वो वहां आने वालों को खास पसंद भी आया था. विशेषतौर पर बैंड और खानपान के पकवानों ने लोगों को दीवाना कर दिया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

होली के बाद अप्रैल का पहला हफ्ता ऐसा होता है जब मौसम पूरी तरह से सुहाना बना रहता है, उसके बाद गर्मी शुरु हो जाती है. इसी सुहाने मौसम में एक बार फिर 6 और 7 अप्रैल को BW बिजनेस वर्ल्‍ड और जीएमआर एयरोसिटी फेस्टिवल साथ मिलकर आपके परिवार के लिए शानदार इवेंट का आयोजन करने जा रहे हैं. इस फेस्टिवल में शानदार पकवानों से लेकर बेहतरीन बैंड और कॉमेडी शो जैसे इवेंट होने जा रहे हैं. आप इस फेस्टिवल में और भी बहुत कुछ ट्राई कर सकते हैं. 

कब शुरू हो रहा है फेस्टिवल? 
इस फेस्टिवल की शुरुआत 6 अप्रैल को दोपहर बाद होगी और ये 7 तारीख तक चलेगा. फेस्टिवल को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें सभी तरह के मनोरंजन को शामिल किया गया है. अगर आप खान पान के दीवाने हैं तो आप वैसे इसका आनंद ले सकते हैं. अगर आप कॉमेडी शो पसंद करते हैं तो इस फेस्टिवल में कई जाने माने कॉमेडियन आ रहे हैं. इसी तरह संगीत के शौकीन लोगों के लिए अलग अलग कलेवर वाले बैंड अपनी परफॉर्मेंस देते हुए नजर आएंगे. 

क्‍या बोले बिजनेस वर्ल्‍ड के एडिटर-इन-चीफ?  
इस फेस्टिवल को लेकर बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन, एडिटर चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि हम एयरोसिटी एंटरटेनमेंट फेस्ट के लिए जीएमआर एयरोसिटी फेस्टिवल्स के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं, उन्‍होंने कहा कि ये एक ऐसी पहल है जो राजधानी में मनोरंजन के स्‍टैंडर्ड को फिर से परिभाषित करने का वादा करती है. 
वहीं इस मामले को लेकर जीएमआर ग्रुप में एयरपोर्ट लैंड डेवलपमेंट के सीईओ अमन कपूर ने कहा, ‘देश भर के कुछ सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों और कलाकारों की एक सीरिज के साथ, हमें विश्वास है कि यह महोत्सव सभी उम्र और वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा.

क्‍या-क्‍या है फेस्टिवल में खास? 
जीएमआर एयरोसिटी फेस्टिवल में इस बार नुक्‍कड़ नाटक का भी इंतजाम किया गया है. इनमें लिफ्टुप्रोमीडिया और द नुक्‍कड़ नाटक ग्रुप द्वारा स्‍ट्रीट प्‍ले ग्रुप 6 लोगों की एक टीम प्रभावशाली अभिव्‍यक्ति के द्वारा बेहतरीन कार्यक्रम करने जा रही है. जिन बैंड को इस बार इस फेस्‍ट में बुलाया गया है उनमें सूफी बैंड रंगरेज और नज्‍म शामिल हैं.  इन दो के साथ कई और बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हुए नजर आएंगे. इसके अतिरिक्‍त इस बार फेस्‍ट में OORJA ग्रुप के डांस की बेहतरीन कोरियोग्राफी आपको हैरान कर देगी. इनके सिंगरों में देविका और मालविका शामिल हैं. फेस्टिवल में आपको रूसी संगीतकार भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे. इनके साथ डीजे सैममोट और मोक्ष भी शामिल हैं. साथ ही आपको गुदगुदाने के लिए स्टैंडअप कॉमेडियन मनोज भंडारी और मुस्कान तनेजा भी फेस्‍ट में मौजूद रहेंगे. पीयूष और रोहन अपने बेहतरीन हास्‍य से भरपूर हास्य कविताओं से आपको गुदगुदान के लिए पाठ करते नजर आएंगे. 

खाने-पीने के शौकीनों के लिए ये है खास 
अगर आप खाने पीने के शौकीन है तो आपके लिए इस फेस्टिवल में खास इंतजाम किया गया है. कई राज्‍यों के पकवानों के साथ आपके लिए कई और तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है. इस फेस्‍ट को सभी तरह के गेस्‍ट के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें होटल गेस्‍ट, रेजीडेंट, बिजनेस प्रोफेशनल, फैमिली और प्रोफेशनल शामिल हैं. ऐसे में इतने बेहतरीन आयोजन में आने के लिए आपको 6 और 7 अप्रैल की तारीख को लॉक कर लें. 

Contact:
BW Businessworld Media Pvt Limited
9818247444
Mail: somyajit@businessworld.in
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.