होम / बिजनेस / आदित्य बिड़ला ग्रुप ने फ्रांस की इस दिग्गज कंपनी से मिलाया हाथ, ये है प्लान

आदित्य बिड़ला ग्रुप ने फ्रांस की इस दिग्गज कंपनी से मिलाया हाथ, ये है प्लान

इस पार्टनरशिप से मुंबई और दिल्ली में रहने वालों को 200 से ज्यादा लग्जरी और डिजाइनर ब्रैंड एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आदित्य बिड़ला ग्रुप की फैशन कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFR) ने फ्रांस की दिग्गज फैशन कंपनी Galeries Lafayette से हाथ मिलाया है. इस पार्टनरशिप के तहत ABFR भारत में लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर और डेडिकेटेड ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म खोलेगी. मुंबई और दिल्ली में खोले जाने वाले इन स्टोर्स 200 से ज्यादा लग्जरी और डिजाइनर ब्रैंड मिलेंगे.  

शुरू में यहां खुलेंगे स्टोर
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड और Galeries Lafayette की इस पार्टनरशिप से मुंबई और दिल्ली में रहने वालों को 200 से ज्यादा लग्जरी और डिजाइनर ब्रैंड एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे. दोनों कंपनियों की तरफ से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि मुंबई का फ्लैगशिप स्टोर 90,000 वर्ग फुट में होगा और यह 2024 तक चालू हो जाएगा. जबकि दिल्ली में 65,000 वर्गफुट में बने स्टोर के 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है. यह स्टोर DLF Emporio में खोला जाएगा.

कई देशों में हैं स्टोर्स 
ABFR के प्रबंध निदेशक आशीष दीक्षित ने कहा कि Galeries Lafayette के साथ यह साझेदारी एक वैश्विक लग्जरी बाजार के तौर पर भारत के महत्व को प्रदर्शित करती है और बताती है कि लग्जरी ब्रैंड की वृद्धि का भावी इंजन भारत ही है. Galeries Lafayette 125 साल से फैशन के क्षेत्र में सक्रिय है और फ्रांस सहित कई देशों में इसके 65 स्टोर हैं. कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी निकोलस हाउज का कहना है कि अपनी अंतर्राष्ट्रीय पहुंच का विस्तार भारत जैसे प्रतिष्ठित बाजार में करने पर हम गौरान्वित महसूस कर रहे हैं. 2025 तक कंपनी विदेशों में 20 अतिरिक्त स्टोर खोलने जा रही है.

ऐसा है शेयर बाजार में हाल 
फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFR) के शेयरों की बात करें, तो आज यह 2.48% की गिरावट के साथ 308.30 रुपए पर बंद हुए हैं. बीते 5 दिनों में इसमें 2.58% की गिरावट आई है. जबकि एक पिछले एक साल में इसने 8.31% रिटर्न दिया है. माना जा रहा है कि Galeries Lafayette के साथ पार्टनरशिप से आने वाले समय में ABFR के रिवेन्यु पर असर देखने को मिल सकता है. यदि कंपनी की स्थिति मजबूत होती है, तो उसके शेयरों में भी तेजी आ सकती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago