होम / बिजनेस / Birla Group ने KA Hospitality पर चला दांव, पोर्टफोलियो में जुड़े 4 नए रेस्टोरेंट
Birla Group ने KA Hospitality पर चला दांव, पोर्टफोलियो में जुड़े 4 नए रेस्टोरेंट
2011 में किशोर बजाज द्वारा स्थापित KA हॉस्पिटैलिटी के पोर्टफोलियो में 4 बेहतरीन रेस्टोरेंट हैं, जो अब बिड़ला समूह के हो गए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) के नेतृत्व वाले आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla Group) ने किशोर बजाज द्वारा स्थापित KA Hospitality में 100% हिस्सेदारी खरीद ली है. इसके साथ ही समूह की हॉस्पिटैलिटी आर्म आदित्य बिड़ला न्यू एज हॉस्पिटैलिटी (ABNAH) ने अपने पोर्टफोलियो में चार नए रेस्टोरेंट ब्रैंड - Hakkasan, Yauatcha, Nara Thai और CinCin जोड़ लिए हैं.
क्यों फेमस हैं ये रेस्टोरेंट?
KA हॉस्पिटैलिटी के पास घरेलू ब्रैंड सिनसिन का मालिकाना हक है. जबकि 3 अन्य ग्लोबल रेस्टोरेंट ब्रैंड्स के फ्रेंचाइजी अधिकार उसके पास है. ये 4 रेस्टोरेंट मिड-मार्केट से लेकर प्रीमियम तक ग्राहकों के एक विस्तृत वर्ग को सेवा प्रदान करते हैं. अपने स्वादिष्ट कैंटोनीज फूड के लिए Hakkasan के नाम के साथ एक मिशेलिन स्टार जुड़ा है. Yauatcha लंदन का एक अवॉर्ड विनिंग डिम सम टीहाउस है. नारा थाई अपने ऑथेंटिक थाई फूड के लिए जाना जाता है और CinCin अपने इतालवी मेनू के लिए विख्यात है.
ये है कंपनी की योजना
आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और ABNAH के संस्थापक आर्यमान विक्रम बिड़ला का कहना है कि कैजुअल डाइनिंग स्पेस में उल्लेखनीय संभावनाएं हैं, जो बढ़ते खर्च योग्य आय और विकसित होती जीवनशैली के कारण बढ़ी हैं. उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य देश के भीतर फूड और बेवरेज ब्रैंड्स का एक बेजोड़ पोर्टफोलियो बनाना है. इन चारों ब्रैंड्स में से प्रत्येक यूनिक है. आर्यमन बिड़ला ने कहा कि गतिशीलता फूड इंडस्ट्री की जीवनधारा है और हमारी योजना इन ब्रैंड की पहुंच को व्यापक बनाना और इन विशिष्ट भोजन अनुभवों को पूरे भारत में ले जाना है.
जुनून के साथ किया काम
2011 में किशोर बजाज द्वारा स्थापित KA हॉस्पिटैलिटी ने Hakkasan और Yauatcha की मुंबई में इस विजन के साथ शुरुआत की थी कि भारत मिशेलिन-ग्रेड फूड के लिए तैयार है. Karyna Bajaj ने 2016 में केए हॉस्पिटैलिटी का कामकाज संभाला था. इसके बाद उन्होंने कंपनी के पोर्टफोलियो में Nara Thai और CinCin को शामिल किया. Karyna Bajaj ने कहा कि 12 वर्षों की अवधि में, हमने अपने पारिवारिक व्यवसाय को अटूट प्रतिबद्धता के साथ पोषित किया है. हमने KA हॉस्पिटैलिटी को पूरे जुनून के साथ आगे बढ़ाया है. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम इसकी जिम्मेदारी को अब Aditya Birla New Age Hospitality (ABNAH) को सौंप रहे हैं. बता दें कि ABNAH Jolie’s Members-Only Club का भी संचालन करता है. कंपनी का लक्ष्य देश भर में प्रीमियम कैज़ुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट चेन स्थापित करना है. इस अधिग्रहण के साथ, एबीएनएएच ने तीन शहरों में अपने पोर्टफोलियो में सात रेस्टोरेंट जोड़ लिए हैं.
टैग्स