होम / बिजनेस / अब ट्रेन टिकट बुकिंग के क्षेत्र में उतरेंगे Adani, जानिए क्या है पूरा मामला?

अब ट्रेन टिकट बुकिंग के क्षेत्र में उतरेंगे Adani, जानिए क्या है पूरा मामला?

अडानी एंटरप्राइजेज ने इस अधिग्रहण की जानकारी तो दे दी है लेकिन फिलहाल इस डील की कीमत के बारे में कंपनी ने कुछ भी नहीं बताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने हाल ही में घोषणा कर बताया कि वह SEPL (स्टार्क एंटरप्राइजेज लिमिटेड) में 100% की इक्विटी प्राप्त करने वाली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SEPL एक कंपनी है जो Trainmen नामक ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग प्लेटफार्म चलाती है. 

अडानी डिजिटल लैब्स ने किया समझौता
अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा घोषणा कर इस अधिग्रहण की जानकारी तो दे दी गई है लेकिन फिलहाल इस डील की कीमत के बारे में कंपनी ने कुछ भी नहीं बताया है. अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा जारी की गई एक स्टॉक एक्सचेंज नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कंपनी की शाखा, अडानी डिजिटल लैब्स (Adani Digital Labs) ने स्टार्क एंटरप्राइजेज में 100% की हिस्सेदारी के प्रावधान के तहत शेयर्स खरीदने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. 

क्या है SEPL?
SEPL, गुरुग्राम आधारित एक स्टार्टअप है जिसे IRCTC से मान्यता मिली हुई है और इसकी शुरुआत IIT रुड़की से शिक्षा प्राप्त कर चुके विनीत चिरानिया और करन कुमार के द्वारा की गई थी. हाल ही में SEPL ने फंड इकट्ठा करने के दौरान अमेरिकी इन्वेस्टर्स के एक समूह से 1 मिलियन डॉलर्स का फंड इकट्ठा किया था. अमेरिकी इन्वेस्टर्स के इस समूह में Goodwater Capital, Hem Angels और अन्य इन्वेस्टर्स के नाम शामिल हैं. 

क्यों महत्त्वपूर्ण है ये अधिग्रहण? 
इस साल की शुरुआत में अमेरिका के न्यूयॉर्क आधारित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ स्टॉक मैनीपुलेशन और ओवरप्राइसिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थी जिसके बाद बहुत लंबे समय तक अडानी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट जारी थी. अडानी ग्रुप द्वारा इन सभी आरोपों को झूठा बताते हुए इनको सिरे से खारिज कर दिया गया था. कुछ ही समय पहले इस गिरावट में रोक लगी थी जिसके बाद यह अडानी ग्रुप द्वारा किया जाने वाला यह पहला अधिग्रहण है और यही वजह है कि इसे इतना महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है.  

असफल हुए थे पिछले अधिग्रहण
इस साल की शुरुआत में अडानी ग्रुप DB Power का अधिग्रहण करने वाला था और इस डील की कीमत 7000 करोड़ रूपए थी लेकिन कई बार डेडलाइन बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार अडानी ग्रुप को इस अधिग्रहण को कैंसिल करना पड़ा था. अप्रैल में अडानी ग्रुप द्वारा सुझाए गए एक और अधिग्रहण में देरी हुई थी. यह अधिग्रहण एयरक्राफ्ट की देख-रेख करने और रिपेयर करने वाली कंपनी AirWorks से संबंधित था. इस अधिग्रहण में एक प्रमुख हिस्सेदार ने इकाई में अपने हिस्से को लिक्विडेशन की प्रक्रिया में धकेल दिया था जिसकी वजह से इस अधिग्रहण में देरी हुई थी. 
 
यह भी पढ़ें: डेटा के फेर में फंसी चीनी मोबाइल कंपनी Realme, सरकार ने दिए एक्शन के संकेत

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

1 hour ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

6 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

6 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

7 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

8 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

6 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

1 hour ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

9 hours ago