होम / बिजनेस / Adani Q2 Results: प्रॉफिट में आया उछाल बिक्री भी बढ़ी, लेकिन शेयरों में आई गिरावट!
Adani Q2 Results: प्रॉफिट में आया उछाल बिक्री भी बढ़ी, लेकिन शेयरों में आई गिरावट!
Adani Ports ने यह भी कहा कि कंपनी की कमाई में वृद्धि हुई है और सालाना आधार पर इसमें 27.6% की वृद्धि हुई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अडानी पोर्ट्स एवं स्पेशल इकॉनोमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports) वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने कहा है कि सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 4.19% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद कंपनी का प्रॉफिट 1747.85 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.
कमाई और प्रॉफिट में इजाफा
आपको बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 1677.48 करोड़ रुपए हुआ करता था. इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि इस क्वार्टर के दौरान अडानी ग्रुप (Adani Group) की जानी-मानी कंपनी अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) ने यह भी कहा कि कंपनी की कमाई में भी वृद्धि हुई है और सालाना आधार पर 27.6% वृद्धि के बाद कंपनी की कमाई 6646.41 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी की कमाई 5210.80 करोड़ रुपए हुआ करती थी. इस वित्त वर्ष के पहले हाफ के दौरान कंपनी के प्रॉफिट में 33% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद यह 3881 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया.
बिक्री भी बढ़ी
इतना ही नहीं, कंपनी की बिक्री में भी वृद्धि देखने को मिल रही है. इस वित्त वर्ष के पहले हाफ के दौरान अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) की बिक्री में भी लगभग 26% की वृद्धि देखने को मिली है, जिसके बाद कंपनी की बिक्री 12,894 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. इसके साथ ही अगर कंपनी के EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट टैक्स डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाईजेशन) की बात करें तो इसमें भी सालाना आधार अपर लगभग 49% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद कंपनी का कुल EBITDA बढ़कर 7429 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया है.
शेयरों का प्रदर्शन और करन अडानी का बयान
अडानी पोर्ट्स के CEO और डायरेक्टर करन अडानी ने इस मौके पर कहा कि अडानी पोर्ट्स ने एक और बार एक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है और कंपनी ने अब तक की अपनी सबसे अधिक 12,894 करोड़ रुपयों की अर्धवार्षिक कमाई दर्ज की है. इसके साथ ही इस अवधी में कंपनी ने 7429 करोड़ रुपयों का EBITDA और 203 मिलियन मीट्रिक टन का कार्गो भी प्राप्त किया है. इस प्रदर्शन के पीछे हमारे पोर्ट्स की ऑपरेशनल क्षमता में हुई बढ़ोत्तरी है और इसकी वजह से कंपनी के EBITDA में 220 BPS की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. दूसरी तरफ कंपनी का स्टॉक 1.36% की गिरावट के साथ 807.40 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर BSE पर ट्रेड कर रहा था.
यह भी पढ़ें: 14 सालों के बाद आखिरकार बंद हो गया Omegle, जानिए क्यों बंद हुई वेबसाइट!
टैग्स