होम / बिजनेस / Cement Sector का बादशाह बनना चाहते हैं Adani, बड़ी डील पर चल रही बात
Cement Sector का बादशाह बनना चाहते हैं Adani, बड़ी डील पर चल रही बात
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर समाप्त होने के बाद गौतम अडानी ने एक बार फिर से विस्तार की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर लिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पिछले साल तक अडानी समूह (Adani Group) के प्रमुख गौतम अडानी (Gautam Adani) सीमेंट सेक्टर में बादशाहत कायम करने की योजना पर तेजी से आगे बढ़ रहे थे. फिर जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई और अडानी को विस्तार की योजनाओं पर ब्रेक लगाकर कर्ज चुकाने पर फोकस करना पड़ा. अब चूंकि हालात सामान्य हो गए हैं, तो अडानी ने सीमेंट सेक्टर पर पुन: ध्यान केंद्रित कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी CK बिरला ग्रुप की कंपनी ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement Ltd) में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं. दोनों पक्षों में डील को लेकर बातचीत चल रही है.
बिड़ला की है इतनी हिस्सेदारी
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ओरिएंट सीमेंट के प्रमोटर सीके बिड़ला अपनी स्टॉक मार्केट में लिस्टेड सीमेंट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं और अडानी समूह से उनकी बातचीत चल रही है. जून तिमाही तक ओरिएंट सीमेंट में सीके बिड़ला की 37.9 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. इस खबर के आम होते ही ओरिएंट सीमेंट के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 8.94% की तेजी के साथ 205.95 रुपए पर करोबार कर रहे थे. बीते पांच दिनों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 15.70% का रिटर्न दिया है.
वैल्यूएशन पर चल रही बातचीत
इस डील में ओरिएंट सीमेंट की वैल्यूएशन को लेकर पेच फंस सकता है. बताया जा रहा है कि बिड़ला जिस वैल्यूएशन की मांग कर रहे हैं, उस पर अडानी सहमत नजर नहीं आ रहे हैं. लेकिन संभावनाएं भी भी जीवित हैं, क्योंकि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है. बता दें कि अडानी ग्रुप ने हाल ही में सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था. अडानी सीमेंट की कुल सीमेंट क्षमता 110 मिलियन टन है. इस लिहाज से समूह सीमेंट सेक्टर में दूसरे नंबर पर है. यदि यह डील पूरी हो जाती है, तो अडानी सीमेंट की क्षमता में विस्तार हो जाएगा. वहीं, CK बिड़ला ग्रुप की बात करें, तो एक औद्योगिक समूह है जो ऑटो सहायक उत्पाद, भवन निर्माण उत्पाद, सीमेंट, कागज, इंजीनियरिंग उत्पाद, पंखे और बिजली के सामान जैसे अलग-अलग सेक्टर्स में मौजूद है. ओरिएंट सीमेंट का सबसे बड़ा बाजार महाराष्ट्र है, इसके बाद तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश का नंबर आता है.
टैग्स