होम / बिजनेस / अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ? हर बात जानें यहां

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ? हर बात जानें यहां

अडानी समूह पर लगे हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. इस पूरे मामले में सेबी को जवाब न मिलने कारण अभी तक पूरी रिपोर्ट सबमिट नहीं हो पाई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर जिस तारीख को लगता है कि फैसला आ जाएगा और इस मामले में संशय खत्‍म हो जाएगा उसी तारीख पर मामला एक बार फिर टल जाता है और अगली तारीख के लिए आगे बढ़ जाता है. अडानी मामले में एक बार फिर तारीख आगे बढ़ गई है. इस बार सुप्रीम कोर्ट में सेबी की ओर से कहा गया है कि अडानी समूह में निवेश करने वाले कुछ विदेशी निवेशकों की जांच के लिए पांच टैक्‍स हैवन देशों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है. 

आखिर कहां से आना है जवाब? 
दरअसल अडानी समूह में कई भारतीय कंपनियों के अलावा विदेशी निवेशकों ने भी निवेश किया है. सेबी निवेश करने वाली कंपनियों के मालिक के बारे में पांच टैक्‍स हैवन से जवाब का इंतजार कर रही है. सेबी की ओर से कहा गया है कि इन पांचों टैक्‍स हैवन से जवाब मिलने के बाद वो अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देगा. सेबी ने इस मामले में 13 अंतराष्‍ट्रीय इकाइयों पर फोकस किया है. इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलिया निवेशकों के संबंध में पांच देशों से पूछताछ की गई है. इनके जवाब की प्रतीक्षा की जा रही है. सेबी ने कहा कि इनमें से 12 ऐसे हैं जो टैक्‍स हैवन में स्थित हैं, इसलिए उनकी जांच करना कठिन हो रहा है. 

आखिर क्‍या ये पूरा मामला? 
दरअसल हिंडनबर्ग मामला सामने आने के बाद इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है. सेबी को इस मामले में 14 अगस्‍त को रिपोर्ट सबमिट करनी थी. लेकिन उस दिन सेबी की ओर से कहा गया कि अभी कुछ और जवाबों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट से सेबी ने 15 दिन का और समय मांगा था. आज इस मामले में सेबी की ओर से ये जानकारी दी गई है. 

जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए थे कई आरोप 
जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई आरोप लगाए थे. इन आरोपों के सामने आने के बाद दोनों के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला भी हुआ था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा. वहीं मंगलवार को अडानी समूह के शेयरों की स्थिति पर नजर डालें तो अडानी एंटरप्राइजेस का शेयर 1.17% की बढ़त के साथ 2501.50 पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह अडानी पावर का शेयर 2.14% की बढ़ोतरी के साथ 328.70 पर कारोबार कर रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago