✕

होम / बिजनेस / Adani के इस नए प्लान से कई कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन, लेकिन आपको होगा फायदा

Adani के इस नए प्लान से कई कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन, लेकिन आपको होगा फायदा

हिंडनबर्ग के प्रभाव से पूरी तरह बाहर निकल चुका अडानी समूह अब विस्तार की योजनाओं पर काम कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जिससे कई दिग्गज कंपनियों की टेंशन बढ़ जाएगी. दरअसल, अडानी यूपीआई पेमेंट और ई-कॉमर्स सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं. उनके नेतृत्व वाला अडानी समूह (Adani Group) यूपीआई लाइसेंस के लिए अप्लाई करने पर विचार कर रहा है. इसके अलावा, समूह की को-ब्रैंडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की भी योजना है. इसके लिए कई बैंकों के साथ बातचीत चल रही है.

Adani One का बढ़ेगा दायरा
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अडानी समूह ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग सर्विस मुहैया कराने पर भी विचार कर रहा है. समूह की योजना अपने सुपरऐप अडानी वन (Adani One) के माध्यम से यह सेवा उपलब्ध कराने की है. इस ऐप को 2022 में लॉन्च किया गया था. फिलहाल Adani One ऐप यूजर्स फ्लाइट और होटल बुकिंग जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. अडानी अपने इस ऐप का दायरा बढ़ाना चाहते हैं. बता दें कि ONDC सरकार के समर्थन वाला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है.

क्या है अडानी की रणनीति?
अडानी समूह डिजिटल कारोबार पर अपनी पकड़ बनाना चाहता है और यूपीआई पेमेंट एवं ई-कॉमर्स सेक्टर में एंट्री का उसी का हिस्सा है. अडानी के इस कदम से मार्केट में पहले से मौजूद Google, PhonePe और Paytm आदि के साथ-साथ टाटा समूह (Tata Group) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) जैसी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, देश में रिलायंस, टाटा और अडानी जैसे तीन दिग्गज कारोबारी समूह में केवल अडानी ग्रुप की ही कंज्यूमर प्रोडक्ट वाले बिजनेस में पकड़ कमजोर है. जबकि टाटा और रिलायंस दोनों की इस सेक्टर में अच्छा कर रहे हैं. इसलिए अडानी अब इस सेक्टर पर पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सीमेंट से लेकर एनर्जी सेक्टर में कारोबार करने वाले अडानी ग्रुप का यह कदम उसके नए दरवाजे खोलेगा.

UPI में फोनपे का है दबदबा
मौजूदा समय में Unified Payments Interface यानी UPI मार्केट में PhonePe का दबदबा है. अप्रैल 2024 के आंकड़ों के अनुसार, फोनपे की बाजार हिस्सेदारी 49% है. यह P2M (पर्सन टू मर्चेंट) और P2P (पर्सन टू पर्सन) ट्रांजेक्शन में सबसे आगे है. इसके बाद गूगल पे का नंबर आता है. इसकी बाजार हिस्सेदारी 35% है. रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से Paytm की स्थिति खराब हुई है. ऐसे में अडानी समूह यदि UPI बिजनेस में उतरता है, तो निश्चित तौर पर इन कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी पर कुछ न कुछ असर देखने को मिल सकता है. हालांकि, कंज्यूमर के नजरिये से देखें, तो उसे एक डिजिटल पेमेंट का एक और विकल्प मिल जाएगा. कंपनियों में प्रतियोगिता हमेशा ही कंज्यूमर के लिए अच्छी होती है. क्योंकि कंपनियां उन्हें अपनी तरफ खींचने के लिए कुछ न कुछ ऑफर करती रहती हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

8 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

8 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

9 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.