होम / बिजनेस / Adani के कई शेयरों ने फिर लगाया गोता, अब क्या रणनीति अपनाएं Investors?

Adani के कई शेयरों ने फिर लगाया गोता, अब क्या रणनीति अपनाएं Investors?

अडानी की लिस्टेड कंपनियों में से सबसे ज्यादा और तेजी से उतार-चढ़ाव अडानी एंटरप्राइजेज में नजर आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई थी, जिस पर आज ब्रेक लग गया. समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. Adani Group की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि कल इसने 13.49% की छलांग लगाई थी. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 3 दिन में 39% से अधिक की तेजी दर्ज कर चुके अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों से ट्रेडर्स ने प्रॉफिट बुक किया, जिसके चलते आज इसके शेयरों में कमजोरी आई है.

इन कंपनियों में दिखी तेजी 
2.8 लाख रुपए के मार्केट कैप के साथ Adani Enterprises अडानी ग्रुप का सबसे वैल्यूएबल स्टॉक है. अडानी एंटरप्राइजेज के साथ-साथ समूह की कुछ अन्य कंपनियों के लिए भी बुधवार अच्छा नहीं रहा. अडानी ग्रीन 0.44%, अडानी पावर 1.06%, अडानी पोर्ट्स 2.21%, अडानी ग्रीन एनर्जी 0.44% और अडानी विल्मर में 4.99% का गिरावट आई है. हालांकि, Adani Transmission और Adani Total Gas हरे निशान पर बंद हुए हैं. दिनों ही कंपनियों के शेयरों में 5-5 फीसदी की बढ़ दर्ज की गई है.

इसमें उतार-चढ़ाव ज्यादा
अडानी की लिस्टेड कंपनियों में से सबसे ज्यादा और तेजी से उतार-चढ़ाव अडानी एंटरप्राइजेज में नजर आ रहा है. बीते 3 कारोबारी सत्रों में यह करीब 40% चढ़ चुका है और आज इसमें 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, अडानी ग्रुप के शेयरों में उतार-चढ़ाव दर्शाता है कि इनमें बहुत जल्दी तेजी आने और बहुत जल्दी गिरावट दर्ज किए जाने के आसार बन रहे हैं, लिहाजा इनमें लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से ही इन्वेस्ट करना फायदेमंद रहेगा.

क्या करें निवेशक?
अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों की पिछले कुछ दिनों के चाल देखें तो उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. ऐसे में निवेशक दो तरह की रणनीति आजमा सकते हैं. पहली - लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट, यानी पैसा लगाकर लंबे समय तक खामोशी से बैठना. माना जा रहा है कि Adani Enterprises सहित अडानी की कंपनियों के शेयर आने वाले समय में और मजबूती हासिल कर सकते हैं. ऐसे में लॉन्ग टर्म वाली रणनीति कारगर रह सकती है. दूसरी - शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट, यानी पैसा लगाया और मुनाफा दर्ज करके ही शेयर बेच दिया. खासतौर पर Adani Enterprises के शेयरों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला तेज है, ऐसे में शॉर्ट टर्म वाली रणनीति से लाभ कायम जा सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें. यहां बताई गईं बातें केवल आपकी जानकारी के लिए है, किसी कंपनी में निवेश की सलाह नहीं.)    
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

1 hour ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

1 hour ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

6 hours ago