✕

होम / बिजनेस / सीमेंट कारोबार का किंग बनने की तैयारी में Adani Group, बनाया ये खास प्लान

सीमेंट कारोबार का किंग बनने की तैयारी में Adani Group, बनाया ये खास प्लान

Adani Group की नजर सीमेंट सेक्टर पर है. वह सीमेंट सेक्टर का बादशाह बनने के लिए एक शानदार प्लान पर काम कर रहा है. इसकी जानकारी अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप हमेशा अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिए काम करता नजर आता है. यही वजह है कि ग्रुप कई सेक्टर्स में अपना दबदबा कायम कर चुका है. अब समूह की नजर सीमेंट सेक्टर पर है. वह सीमेंट सेक्टर का बादशाह बनने के लिए एक शानदार प्लान पर काम कर रहा है. इसकी जानकारी अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने दी है. गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी समूह ने वित्त वर्ष 2027-28 तक भारतीय सीमेंट बाजार में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य तय किया है.

अडानी ग्रुप ने बनाया ये प्लान

भारतीय सीमेंट बाजार में अडाणी ग्रुप ने अपना दबदबा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. अडानी ग्रुप के पास अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) और एसीसी लिमिटेड (ACC Limited) का स्वामित्व है. अंबुजा सीमेंट ने कहा कि अडानी का सीमेंट कारोबार आंतरिक संसाधनों के जरिए अपने एक्सलरेट कैपिटल एक्सपेंडिचर कार्यक्रम को लागू करेगा और कर्ज मुक्त रहेगा. इसके अलावा अडाणी ग्रुप सीमेंट क्षमता विस्तार की रफ्तार भी बढ़ा रहा है और 16 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ इसके वित्त वर्ष 2027-28 तक 14 करोड़ टन प्रति वर्ष तक पहुंचने की उम्मीद है. 

ZeroPe के साथ फिनटेक सेक्टर में सेकंड इनिंग खेलेंगे अश्नीर, जानें क्या करता है ये App

7-8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद 

भारतीय सीमेंट उद्योग के बारे में अडानी समूह ने कहा कि इसके 7-8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडाणी की कंपनियों पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों से निकलने के बाद ग्रुप लगातार अपने कारोबार को विस्तार दे रहा है. पोर्ट, इंफ्रा, एविएशन समेत तमाम कारोबार को बड़ा करने पर ग्रुप बड़ा निवेश कर रहा है. इसके परिणाम आने वाले समय में दिखाई देने लगेंगे.

अडानी सीमेंट के पास है खजाना

इस समय अडानी सीमेंट, आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के बाद इस सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी में से एक है. अडानी सीमेंट ने कहा कि उसके पास कुल 800 करोड़ टन का चूना पत्थर का भंडार है, जो सीमेंट उद्योग के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है. इसके अलावा उसकी फ्लाई ऐश मांग का 40 प्रतिशत हिस्सा दीर्घकालिक व्यवस्था के तहत उपलब्ध है और यह आंकड़ा 2028 तक बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा. अगर ऐसा हो जाता है तो इससे अडानी ग्रुप को इस सेक्टर में एक बड़ी बढ़त हाथ लग जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

9 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

10 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

9 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

10 hours ago