होम / बिजनेस / Adani समूह ने अब पैसा जुटाने के लिए उठाया ये कदम, इतने करोड़ जुटाएगा समूह

Adani समूह ने अब पैसा जुटाने के लिए उठाया ये कदम, इतने करोड़ जुटाएगा समूह

अडानी समूह की दो से ज्‍यादा कंपनियां बाजार से पैसा जुटाने की तैयारी कर रही हैं. लेकिन सबसे पहले समूह की दो कंपनियां बाजार से 10-15 अरब रुपये जुटाने को लेकर कोशिश कर सकती हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भले ही अडानी समूह को लेकर सामने आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का पूरा मामला अभी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में आगे बढ़ रहा हो लेकिन अडानी समूह अब बॉन्‍ड के जरिए पैसा जुटाने की तैयारी कर रहा है. अडानी समूह की दो कंपनियां बाजार से 1500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही हैं. खबर ये भी आ रही है कि इस साल समूह बाजार से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रहा है. 

 बॉन्‍ड के जरिए पैसा जुटाएगा समूह 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह की दो कंपनियां शुरुआती दौर में पैसा जुटाने का काम करेंगी. इनमें अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग, अडानी पोर्ट्स और स्‍पेशल इकोनॉमिक जोन बाजार से 1000 करोड़ रुपये और 1500 करोड़ रुपये बाजार से जुटाने का प्रयास करेगी. दोनों कंपनियां आने वाले दिनों में 5 साल का बॉन्‍ड लाने की तैयारी कर रही हैं. जानकारी के अनुसार ये बॉन्‍ड सितंबर में आ सकते हैं. हालांकि अभी इस मामले पर अडानी समूह की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. 

कई और कंपनियां भी कर रही हैं कोशिश 
मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही हैं कि दो और कंपनियां कर्ज जुटाने का प्रयास कर सकती हैं. इनमें अडानी इंटरप्राइजेस और अडानी इलेक्ट्रिसिटी शामिल हैं. ये दोनों कंपनियां भी संभावित कर्ज लेने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि दरअसल समूह इस पूरी कवायद से पहले सेबी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके इसी महीने में आने की संभावना है. उसके बाद ही इस कवायद को आगे बढ़ाया जाएगा. दरअसल जनवरी में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने समूह को बहुत नुकसान पहुंचाया था. इस रिपोर्ट के आने के बाद समूह को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. 

इससे पहले भी समूह जुटा चुका है पैसा 
अडानी एंटरप्राइजेज तीन साल के बॉन्‍ड के माध्यम से 12,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए जुलाई में बाजार में लौट आई, लेकिन इसकी ब्याज लागत बढ़कर 10% हो गई. अदानी पोर्ट्स ने आखिरी बार अक्टूबर 2021 में बाजार में कदम रखा था, जब उसने 6.25% के कूपन पर 3-वर्षीय बांड के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये जुटाए थे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 hour ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

3 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

5 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

6 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

8 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

3 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 hour ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

6 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

3 hours ago