होम / बिजनेस / क्या Adani Group के इस प्लान से घबरा गए हैं Investors, इसलिए आ रही है शेयरों में गिरावट?

क्या Adani Group के इस प्लान से घबरा गए हैं Investors, इसलिए आ रही है शेयरों में गिरावट?

अडानी समूह के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट आ रही है. आज भी समूह की कुछ कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की अधिकांश कंपनियों के शेयरों में आज यानी बुधवार को भी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises में जरूर कुछ तेजी आई, लेकिन ये शेयर भी पिछले कुछ दिन में लुढ़का है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि आखिर ऊपर की तरफ दौड़ रहे अडानी के शेयर एकदम से गिर क्यों रहे हैं?

ये हैं प्रमुख कारण
अडानी समूह की कंपनियों में नरमी की कई वजह हैं. जिसमें हिंडनबर्ग के आरोपों पर सेबी की जांच के साथ-साथ समूह द्वारा 210 अरब रुपए का फंड जुटाने के लिए शेयरों की बिक्री की घोषणा भी शामिल है. सोमवार को Adani Total Gas के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और आज भी ये शेयर इतनी ही गिरावट के साथ बंद हुआ है. वहीं, Adani Transmission में 2.56% की नरमी आई है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट को हिंडनबर्ग के आरोपों से जुड़े मामले में 15 मई को फैसला देना था, लेकिन सेबी ने जांच पूरी करने के लिए और समय मांग लिया.       

210 अरब जुटाने की योजना
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन ने 13 मई को योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (Qualified Institutional Placement-QIP) पद्धति के माध्यम से 210 अरब रुपए की संयुक्त राशि जुटाने की अपनी योजना का खुलासा किया था. इसमें अडानी एंटरप्राइजेज 125 अरब और अडानी ट्रांसमिशन का लक्ष्य 85 अरब रुपए जुटाना है. वहीं, समूह की एक अन्य कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी भी फंड जुटाने की योजना पर काम कर रही है. इस बारे में जानकारी बोर्ड की बैठक के बाद 24 मई 2023 को सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें -6 शर्ट, 3 सूट और दो जोड़ी जूते...कसम से ऐसा अरबपति नहीं देखा होगा!

निवेशकों की ये है चिंता 
QIP या अन्य माध्यमों से पूंजी जुटाने में शेयर और/या अन्य पात्र प्रतिभूतियां जारी करना शामिल होगा. अडानी समूह की फंड जुटाने की इस योजना से निवेशक Dilution को लेकर चिंतित हो गए हैं. Dilution से तात्पर्य किसी कंपनी में मौजूदा शेयरधारकों के स्वामित्व के प्रतिशत में कमी से है. Dilution तब होता है जब सर्कुलेशन में शेयरों की संख्या बढ़ाने के लिए नए शेयर जारी किए जाते हैं. नए शेयर बढ़ने की स्थिति में मौजूदा शेयरधारकों के स्वामित्व प्रतिशत और Earnings Entitlement में कमी आ जाती है. धारणा ये है कि जब कंपनी के ज्यादा शेयर जारी होंगे, तो शेयरधारकों की संख्या बढ़ेगी. जिसका सीधा सा मतलब है कि कंपनी की कमाई बड़ी संख्या में शेयरों में वितरित की जाएगी, जिससे मौजूदा शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर आय (EPS) कम हो जाएगी.

MSCI का फैसला भी वजह
EPS एक महत्वपूर्ण फाइनेंशियल मीट्रिक है जिसका उपयोग निवेशकों द्वारा किसी कंपनी की लाभप्रदता और संभावित रिटर्न का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है, फंड रेजिंग के कारण Dilution से भविष्य की आय क्षमता और शेयरधारक मूल्य के बारे में चिंता बढ़ सकती है. इसने निवेशकों के बीच अनिश्चितता पैदा की है, जिसका नेगेटिव प्रभाव अडानी समूह के शेयरों पर पड़ रहा है. इसके अलावा, MSCI (Morgan Stanley Capital International) के एक फैसले के चलते भी अडानी के शेयर गिर रहे हैं. MSCI ने हाल ही में कहा था कि अडानी समूह की दो कंपनियों अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी टोटल गैस लिमिटेड को एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से बाहर कर दिया जाएगा. यह फैसला 31 मई को ट्रेडिंग के समाप्त होने के बाद प्रभावी होगा. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स 332 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,200 के पार; कल की तेजी के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

बुधवार को BSE सेंसेक्स 332.63 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 74,336.45 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 99 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 23,217.60 के स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago

रिलायंस जुटाएगी 12,500 करोड़ रुपये, 5 साल के बॉन्ड इश्यू पर 7.47% तक ब्याज की उम्मीद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 10,000 करोड़ रुपये है. इसके अलावा कंपनी के पास 2,500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन भी है.

20 hours ago

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

1 day ago

Hero Motors IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹300 करोड़, आज खुला ₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के IPO में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹79-84 प्रति शेयर तय किया गया है और यह 18 सितंबर को बंद होगा.

1 day ago

रैपिडो पर ₹10 लाख का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए प्रेरित करने पर CCPA की कार्रवाई

CCPA ने रैपिडो की ऑपरेटर कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है. नियामक ने ऐप के ‘Set your price’ फीचर, प्री-राइड अतिरिक्त भुगतान और कुछ डिजाइन तत्वों को डार्क पैटर्न से जुड़ा माना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago