होम / बिजनेस / Adani ने FPO वापस लेकर सबको चौंकाया, इस फैसले की वजह क्या है?

Adani ने FPO वापस लेकर सबको चौंकाया, इस फैसले की वजह क्या है?

अडानी समूह ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अडानी एंटरप्राइजेज का FPO वापस ले लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह पर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने जिस तरह सबको चौंकाया था, वैसा ही चौंकाने वाला कदम समूह के प्रमुख गौतम अडानी (Gautam Adani) ने उठाया है. उन्होंने अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO वापस ले लिया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि निवेशकों के पैसे वापस किए जाएंगे. यानी जिन निवेशकों ने उनके FPO में पैसा लगाया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. उन्हें उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा. बता दें कि ये अब तक का सबसे बड़ा फॉलो-ऑप-ऑफर था.

पूरी तरह हुआ था सब्सक्राइब
20,000 करोड़ रुपए का FPO पूरी तरह सब्सक्राइब होने के कुछ घंटों बाद ही अडानी ने यह फैसला लेकर सबको बुरी तरह चौंका दिया. Adani Group की तरफ से कहा गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज 20 हजार करोड़ के अपने एफपीओ को वापस ले रही है. निवेशकों को पैसा जल्द ही लौटाया जाएगा. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि 27 जनवरी को अडानी एंटरप्राइजेज ने एफपीओ जारी किया था और 31 जनवरी को बंद हुआ था.

निवेशकों को कहा- शुक्रिया
गौतम अडानी ने उन निवेशकों को शुक्रिया कहा है, जिन्होंने कंपनी में भरोसा जताते हुए एफपीओ में पैसा लगाया. उन्होंने आगे कहा कि बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए बोर्ड ने एफपीओ को वापस लेने फैसला लिया है. हम शेयर बाजार में जारी हलचल को देखते हुए निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पहुंचे हैं. एफपीओ से प्राप्त रकम को हम वापस करने जा रहे है. अडानी समूह द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले को हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जोड़कर देखा जा रहा है. मालूम हो कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ठीक ऐसे समय आई थी, जब अडानी समूह ने अपना एफपीओ लॉन्च किया.  

कहीं ये कारण तो नहीं?
वैसे, यह भी कहा जा रहा है कि अडानी समूह की शेयरधारकों का मजबूत आधार बनाने की मुहिम फेल हो गई. इस वजह से FPO वापस लिया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश का सबसे बड़ा एफपीओ सिर्फ 112 परसेंट सब्सक्राइब हुआ, जिसमें अबू धाबी स्थित कंपनी का सहयोग भी शामिल है. रिटेल यानी कि खुदरा निवेशकों ने इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई. रिटेल कैटेगरी में केवल 12 परसेंट कोटा ही सब्सक्राइब हुआ था. वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस फैसले से अडानी समूह ने यह दर्शाने का प्रयास किया है कि उसके लिए पैसा मायने नहीं रखता, उसे निवेशकों के विश्वास की ज्यादा चिंता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

43 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

43 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.