होम / बिजनेस / टैक्स भरने में इस IT कंपनी ने Reliance को भी छोड़ा पीछे, Adani की कोई कंपनी टॉप-10 में नहीं

टैक्स भरने में इस IT कंपनी ने Reliance को भी छोड़ा पीछे, Adani की कोई कंपनी टॉप-10 में नहीं

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS ने 2022 में टैक्स भरने के मामले में कई दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कॉर्पोरेट टैक्स भरने के मामले में सबसे आगे है. पिछले साल उसने सबसे ज्यादा टैक्स भरा है. TCS टॉप 10 कॉर्पोरेट टैक्सपेयर्स की लिस्ट में टॉप पर रही है. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों का नंबर उसके बाद आता है. चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में अडानी ग्रुप की एक भी कंपनी का नाम नहीं है. जबकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले तक अडानी ग्रुप ने जमकर कमाई की थी. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट इस साल जनवरी में आई थी. अडानी समूह कई सेक्टर्स में फैला हुआ है. माइनिंग से लेकर पावर सेक्टर तक में उसकी मौजूदगी है. ऐसे में टॉप 10 कॉर्पोरेट टैक्सपेयर्स में उसकी किसी भी कंपनी का शामिल न होना वाकई चौंकाने वाला है.  

TCS है सबसे आगे
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Adani Group की कोई भी कंपनी टॉप 10 कॉर्पोरेट करदाताओं में शामिल नहीं है. इस मामले में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस यानी TCS सबसे आगे है. उसने टैक्स के रूप में 1.4 बिलियन डॉलर का भुगतान किया है. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भी TCS से पीछे है. बता दें कि इस साल जनवरी में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले तक अडानी समूह तगड़ा मुनाफा कमा रहा था. समूह विस्तार की आक्रामक योजना पर भी काम कर रहा था, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने पूरी तस्वीर बदल दी.

हिंडनबर्ग ने पहुंचाया नुकसान
स्टॉक मार्केट में अडानी की सात कंपनियां सूचीबद्ध हैं, जिनका कुल बाजार पूंजीकरण 123.2 अरब डॉलर है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने से पहले यह 267.1 अरब डॉलर था. इससे पता चलता है कि हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप किस कदर नुकसान पहुंचाया है. गौतम अडानी की पर्सनल वेल्थ भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. इस समय में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे. हालांकि, अब वह रिकवरी मोड में हैं. फिलहाल, वह 56.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 21 में नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, Bloomberg Billionaires Index में मुकेश अंबानी 12वें नंबर पर हैं. उनकी नेटवर्थ 80.5 अरब डॉलर है. 

ये हैं टॉप 10 कंपनियां   
2022 में, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने किसी भी अन्य भारतीय कंपनी की तुलना में अधिक कर का भुगतान किया था. इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज और दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस रहीं. TCS: $1404 मिलियन का टैक्स दिया. जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने $937.7 मिलियन, इंफोसिस ने $883.3 मिलियन, ICICI बैंक ने $844.9 मिलियन, ITC ने $580.9 मिलियन, HCL ने $417.3 मिलियन, HUL ने $355.6 मिलियन, बजाज फाइनेंस ने $272.2 मिलियन, लार्सन एंड टुब्रो ने $261.9 मिलियन और अल्ट्राटेक सीमेंट ने $149.3 मिलियन का कॉर्पोरेट टैक्स भरा था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

8 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

10 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

11 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

11 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

8 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

10 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

13 hours ago