होम / बिजनेस / यूपी में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को बनाएगा अडानी समूह, बैंकों से मिला क्रेडिट लाइन

यूपी में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को बनाएगा अडानी समूह, बैंकों से मिला क्रेडिट लाइन

अडानी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनियों को यूपी में देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनाने के लिए बैंकों से क्रेडिट लाइन मिल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः अरबपति गौतम अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनियों को यूपी में देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनाने के लिए बैंकों से क्रेडिट लाइन मिल गया है. यह क्रेडिट लाइन 10 हजार करोड़ रुपये का है, जिसका इस्तेमाल एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए किया जाएगा. 

यह एक्सप्रेसवे बनेगा

यूपी सरकार मेरठ से लेकर के प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है. 594 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे को टोल आधारित स्कीम पर शुरू किया जाएगा. इसमें से 464 किमी खंड का निर्माण अडानी समूह की कंपनी करेगी, जो कुल लंबाई का 80 फीसदी हिस्सा होगा. 

इन तीन कंपनियों को मिला है बैंकों से क्रेडिट लाइन

बदायूं हरदोई रोड, हरदोई उन्नाव रोड और उन्नाव प्रयागराज रोड एईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां हैं जिन्होंने क्रेडिट लाइन हासिल कर ली है. अडानी इंटरप्राइजेज के रोड बिजनेस के सीईओ केपी माहेश्वरी ने कहा, 'भारतीय स्टेट बैंक ने गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स के लिए 10,238 करोड़ रुपये की पूरी लोन जरूरत को अंडरराइट किया है."

6400 किमी सड़कों का निर्माण कर रही है कंपनी

एईएल का सड़क पोर्टफोलियो 6,400 लेन किमी से अधिक और 44,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ 18 परियोजनाओं तक बढ़ गया है. ये भारत के 10 राज्यों - उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपने प्रोजेक्ट्स चला रहा है. पोर्टफोलियो में एचएएम (हाइब्रिड एनुयल मोड), टीओटी (टोल-ऑपरेट एंड ट्रांसफर) और बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) प्रकार के प्रोजेक्ट्स हैं.

VIDEO: 6 Airbag के बाद कितनी बढ़ जाएगी आपके सपनो की गाड़ी की कीमत.. जानिए ऑटो एक्सपर्ट से टू टू धवन से

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

15 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

15 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

3 hours ago