होम / बिजनेस / भारत के सामने आई एक चिंताजनक खबर, अब कैसे निपटेगी सरकार?

भारत के सामने आई एक चिंताजनक खबर, अब कैसे निपटेगी सरकार?

सरकार की ओर जारी हुए आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 2021 के मुकाबले अगस्‍त में भारत के एक्‍सपोर्ट में कमी दर्ज हुई है. 2021 में ये आंकड़ा 33.38 बिलियन डॉलर था जो इस अगस्‍त में 33 बिलियन डॉलर हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगस्‍त के महीने में एक्‍सपोर्ट सेक्‍टर में भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है. पिछले साल 2021 के मुकाबले इस वर्ष अगस्‍त में भारत के एक्‍सपोर्ट निर्यात में मामूली कमी दर्ज हुई है. जिससे वित्‍तीय घाटा भी बढ़ा है. कॉमर्स मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार पिछले साल वर्ष 2021 के आंकड़ों के मुकाबले अगस्‍त में भारत के एक्‍सपोर्ट में कमी दर्ज हुई है. 2021 में ये आंकड़ा 33.38 बिलियन डॉलर था जबकि इस साल अगस्‍त में ये 33 बिलियन डॉलर हो पाया है. जिससे वित्‍तीय घाटे में जबर्दस्‍त लगभग दोगुने से ज्‍यादा बढ़ोतरी हुई है। वित्‍तीय घाटा जहां वर्ष 2021 में 11.71 बिलियन डॉलर था वो इस बार अगस्‍त 2022 में 28.68 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.

आयात में इजाफा जबकि निर्यात में हुई कमी

कॉमर्स मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की बात करें तो भारत में निर्यात यानी एक्‍सपोर्ट 2021 में 33.38 बिलियन डॉलर था जो इस साल 2022 में 33 बिलियन डॉलर रिकार्ड हुआ है. जबकि आयात यानि इम्‍पोर्ट की बात करें तो 2021 में ये 45.09 बिलियन डॉलर था जबकि इस साल अगस्‍त में ये 61.68 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. आयात में बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर वित्‍तीय घाटे पर देखने को मिल रहा है. इससे वित्‍तीय घाटा 21 के 11.71 बिलियन डॉलर के मुकाबले इस साल 2022 में 28.68 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.

कौन से सेक्‍टर ने किया कैसा परफॉरमेंस

भारत में एक्‍सपोर्ट के स्थिर रहने के आंकड़ों के बीच अगर देखें कि किस सेक्‍टर ने कैसा परफॉरमेंस किया तो उसमें नॉन पेट्रोलियम नॉन जेम्‍स एंड ज्‍वेलरी, और सर्विस सेक्‍टर शामिल हैं. उनमें इलेक्‍ट्रॅानिक गुडस जिसका 50.68 प्रतिशत, राइस 42.32 प्रतिशत, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक कैमिकल जिसका 13.35 प्रतिशत के क्षेत्रों में इतना निर्यान यानी एक्‍सपोर्ट किया है. इनके अतिरिक्‍त ड्रग और फार्मा, कॉटन, प्‍लास्टिक और लिनोलियम जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

साल के अंत तक इसके 750 बिलियन डालर पहुंचने की संभावना

कॉमर्स सचिव टीवीआर सुब्रमण्‍यम ने कहा कि अगर साल के अंत की बात करें तो वित्‍त वर्ष में कुल निर्यात 750 बिलियन डॉलर तक जाने की संभावना है. जिसमें प्रोडक्‍ट एक्‍सपोर्ट में 450 बिलियन डॉलर, सेवा निर्यात में 300 अरब डॉलर तक जाने की संभावना है. इस तरह चालू वित्‍त वर्ष में ये 750 बिलियन डॉलर को पार करने की संभावना है. जो पिछले वर्ष 676 बिलियन डॉलर था.

अप्रैल से अगस्‍त तक के निर्यात में हुआ है इजाफा

वहीं अगस्‍त के आंकड़ों के विपरीत अगर सिर्फ अप्रैल से अगस्‍त तक आंकड़ों की बात करें तो उसमें 17.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. पिछले साल अप्रैल से लेकर अगस्‍त तक निर्यात 164.44 बिलियन डॉलर था जबकि इस साल अप्रैल से अगस्‍त तक ये निर्यात 192.59 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड हुआ है. साल के अंत तक इसमें और इजाफे की संभावना है.

क्‍या रही इसकी वजह

इसकी वजह बताते हुए कामर्स सचिव ने कहा कि क्‍योंकि हमने कई चीजों पर निर्यात को बैन किया हुआ है। जिसमें गेहूं इस्‍पात और लौह अयस्‍क शामिल हैं। जबकि हमने कुछ चीजों पर निर्यात शुल्‍क को भी बढ़ाया है। इससे निर्यात में कमी आई है। उन्‍होंने बताया कि नई विदेश व्‍यापार नीति 30 सितंबर को जारी होगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

53 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago