✕

होम / बिजनेस / FY25 में जीवन बीमा कवर में गिरावट, क्रेडिट-लिंक्ड पॉलिसियों की सुस्ती बनी मुख्य वजह

FY25 में जीवन बीमा कवर में गिरावट, क्रेडिट-लिंक्ड पॉलिसियों की सुस्ती बनी मुख्य वजह

वित्त वर्ष 2025 जीवन बीमा कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है. निजी बीमाकर्ताओं के पोर्टफोलियो पर माइक्रोफाइनैंस और क्रेडिट-लिंक्ड पॉलिसियों में आई सुस्ती का सीधा असर पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

निजी क्षेत्र की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025 में बीमा कवरेज में कमी दर्ज की है. वित्त वर्ष 2024 की तुलना में बीमा कंपनियों द्वारा कवर किए गए लोगों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है. इसका बड़ा कारण ऋण से जुड़ी (क्रेडिट-लिंक्ड) जीवन बीमा पॉलिसियों की मांग में कमी माना जा रहा है.

निजी बीमा कंपनियों का प्रदर्शन कमजोर

बीमा कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024 में 9.66 करोड़ लोगों को कवर किया था, जो 2025 में घटकर 9.17 करोड़ रह गया. वहीं एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में यह संख्या 6.6 करोड़ से घटकर 5 करोड़ रह गई. एसबीआई लाइफ इस दौरान 8.02 करोड़ पर स्थिर रही, जबकि बजाज आलियांज लाइफ भी प्रभावित कंपनियों में शामिल रही.

LIC ने दिखाई मजबूती

निजी कंपनियों के विपरीत भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बेहतर प्रदर्शन किया है. एलआईसी ने FY24 में 8.48 करोड़ लोगों को जीवन बीमा कवर दिया था, जो FY25 में बढ़कर 9.2 करोड़ हो गया.

गिरावट का कारण: ऋण वितरण में कमी

बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि माइक्रोफाइनैंस और असुरक्षित ऋणों के वितरण में कमी के चलते जीवन बीमा कवर में सुस्ती आई है. FY25 में माइक्रोफाइनैंस पोर्टफोलियो 14% घटकर 3.81 लाख करोड़ रुपये रह गया, जबकि FY24 में यह 4.42 लाख करोड़ रुपये था. विशेषज्ञों के अनुसार प्रमुख चार निजी जीवन बीमा कंपनियों – एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ और बजाज आलियांज – द्वारा कवर किए गए लोगों की संख्या FY24 के 17.9 करोड़ से घटकर FY25 में 12.8 करोड़ रह गई. यह करीब 28.5% की गिरावट है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

11 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

12 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

13 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago