✕

होम / बिजनेस / दिल है कि मानता नहीं, 92 साल की उम्र में 5वीं शादी करने जा रहे हैं Rupert Murdoch

दिल है कि मानता नहीं, 92 साल की उम्र में 5वीं शादी करने जा रहे हैं Rupert Murdoch

रूपर्ट मर्डोक का आखिरी तलाक 2022 में हुआ था. उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल जेरी हॉल के साथ अपने रिश्ते पर विराम लगाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनका नया रिश्ता. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  अरबपति मर्डोक अब 5वीं बार शादी करने जा रहे हैं. 92 साल के मर्डोक मॉस्को की रहने वाली 67 वर्षीय एलेना झुकोवा (Elena Zhukova) से शादी रचाएंगे. दोनों का विवाह मर्डोक के कैलिफोर्निया स्थित बागान में होगा. मर्डोक ने हाल ही में फॉक्स और न्यूज कॉर्प के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. 

तीसरी पत्नी ने मिलवाया
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूपर्ट मर्डोक जून 2024 में अपनी प्रेमिका एलेना झुकोवा (Elena Zhukova) से शादी करने की योजना बना रहे हैं और उन्होंने सगाई कर ली है. झुकोवा मॉलिक्युलर बायोलॉजिस्ट के पद से रिटायर हो चुकी हैं. इनकी मुलाकात मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग (Wendi Deng) ने करवाई थी. पिछले साल भी रूपर्ट सुर्खियों रहे थे, जब उन्होंने कंजर्वेटिव रेडियो होस्ट एन लेस्ली स्मिथ (Ann Lesley Smith) के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी, लेकिन एक महीने से भी कम समय में उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया.

विरासत में मिली थी कंपनी
मीडिया टायकून रूपर्ट मर्डोक का आखिरी तलाक 2022 में हुआ था. उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल जेरी हॉल के साथ अपने रिश्ते पर विराम लगाया था. मर्डोक की पहली पत्नी का नाम पैट्रिशिया बुकर, दूसरी ऐना मान, तीसरी पत्नी वेंडी डेंग और चौथी पत्नी जेरी हॉल थीं. वैसे तो रूपर्ट मर्डोक का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ, लेकिन फिलहाल वह अमेरिकी नागरिक हैं. उन्हें विरासत में अपने पिता से 'ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ लिमिटेड' कंपनी मिली थी, जिसकी मदद से उन्होंने मीडिया बिजनेस की बारीकियों को समझा और फिर लगातार विस्तार करते रहे. सबसे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की कई मीडिया कंपनियों को खरीदा. इसके बाद मर्डोक ने ब्रिटेन का रुख किया. वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीडिया कंपनी कही जाने वाली 'न्यूज कारपोरेशन के फाउंडर हैं.

इतनी है मर्डोक की नेटवर्थ
रूपर्ट मर्डोक की गिनती अमेरिका के दिग्गज अरबपतियों में की जाती है. फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स (Forbe's Billionaires Index) के मुताबिक, वह 18.9 अरब डॉलर के मालिक हैं. ब्रिटेन के मशहूर द टाइम्स, संडे टाइम्स, द सन सहित कई अखबार उनके बिजनेस पोर्टफोलियो में शामिल हैं. इसके अलावा वह अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क पोस्ट, 7 न्यूज इनफॉर्मेशन सर्विसेज, फॉक्स टीवी ग्रुप और स्काई इतालिया के भी मालिक हैं. नेशनल जियोग्राफिक और ब्रिटिश स्काई ब्रॉडकास्टर में उनकी हिस्सेदारी है. मार्च 2019 में उन्होंने 71.3 अरब डॉलर में फॉक्स फिल्म एंड टेलीविजन स्टूडियोज और दूसरी एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी वॉल्ट डिज्नी को बेच दी थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.