होम / बिजनेस / देश को सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियां देने में कौनसा राज्य है अव्वल? मिल गया जवाब

देश को सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियां देने में कौनसा राज्य है अव्वल? मिल गया जवाब

हुरुन इंडिया ने एक लिस्ट जारी है, जिसमें बताया गया है कि किस राज्य से सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियां आईं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में लिस्ट में गुजरात (Gujarat) का अच्छा-खासा प्रभाव है. इस लिस्ट में गुजरात की 31 कंपनियां शामिल हैं और इन सभी की वैल्यू कुल मिलाकर 14.7 लाख करोड़ रुपए है. लेकिन लिस्ट में दबदबा कर्नाटक (Karnataka) का है, इसकी 61 कंपनियों को सूची में शामिल किया गया है. वहीं, तमिलनाडु (Tamil Nadu) की 42 और पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 25 कंपनियां भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. हुरुन इंडिया ने साल '2023 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500′ (2023 Burgundy Private Hurun India 500) लिस्ट जारी की है, जिसमें यह बात सामने आई है.

इस आधार पर मिली रैंकिंग
लिस्ट में शामिल कंपनियों को उनकी वैल्यू के अनुसार रैंक किया गया है. लिस्टेड कंपनियों के लिए वैल्यू का आधार मार्केट कैप को रखा गया है, जबकि गैर-लिस्टेड कंपनियों के लिए वैल्यूएशन को आधार बनाया गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की अगुवाई में देश में निजी क्षेत्र की टॉप 500 कंपनियों का मूल्यांकन 2800 अरब अमेरिकी डॉलर (231 लाख करोड़ रुपए) है. यह राशि स्विट्जरलैंड, सिंगापुर और सऊदी अरब के सामूहिक सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP भी से अधिक है. जबकि भारत की GDP का करीब 71 प्रतिशत है.

गुजरात में Adani नंबर 1
हुरून की रिपोर्ट बताती है कि रिलायंस तीन साल से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है. इसके बाद टाटा समूह की TCS और HDFC बैंक का नंबर आता है. वहीं, गौतम अडानी की अडानी एंटरप्राइजेज 2.6 लाख करोड़ के मूल्य के साथ गुजरात की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी है. इसके बाद 1.7 लाख करोड़ रुपए के साथ अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अडानी ग्रीन एनर्जी का स्थान है. अडानी ग्रुप (Adani Group) की 8 कंपनियों की कुल वैल्यू 9.9 लाख करोड़ है और यह टॉप 500 कंपनियों के कुल मूल्य का 4.3% है.  

यहां भी गुजरात का दबदबा
हेल्थ सेक्टर की बात करें, तो टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के नेतृत्व में हेल्थ सेक्टर में सबसे ज्यादा योगदान गुजरात से है, जिसका मूल्य 65,332 करोड़ रुपए है. इसके बाद इंटास फार्मास्यूटिकल्स की वैल्यू 61,900 करोड़ और जाइडस लाइफसाइंसेज की 58,733 करोड़ रुपए है. हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,  वेलस्पन इंडिया में सबसे ज्यादा महिलाएं काम करती हैं. कंपनी में कुल 3,611 महिला कर्मचारी हैं. इस मामले में टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स दूसरे स्थान पर है. इस फार्मा कंपनी में वुमन वर्कफोर्स 1156 है. जबकि 1064 महिला कर्मचारियों के साथ जाइडस लाइफसाइंसेज तीसरे स्थान पर है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

19 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

16 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago