होम / बिजनेस / ₹452.50 करोड़ की डील: AMI Paradigm ने L&T के स्मार्ट वर्ल्ड बिजनेस का अधिग्रहण किया

₹452.50 करोड़ की डील: AMI Paradigm ने L&T के स्मार्ट वर्ल्ड बिजनेस का अधिग्रहण किया

यह सौदा ‘स्लंप सेल’ के जरिए किया गया, जिसमें एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड के स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन बिजनेस यूनिट को ₹452.50 करोड़ में खरीदा गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

देश के टेक और इंजीनियरिंग सेक्टर में एक बड़ा सौदा सामने आया है. एएमआई पैराडाइम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (AMI Paradigm) ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LtTS) के स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन बिजनेस यूनिट (the Smart World and Communication Business Business Unit) का ₹452.50 करोड़ में अधिग्रहण किया है. इस पूरे सौदे में सिरिल अमरचंद मंगलदास (Cyril Amarchand Mangaldas advised) ने कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई.

सिरिल अमरचंद मंगलदास (CAM) ने एएमआई पैराडाइम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को इस अधिग्रहण में सलाह दी. यह सौदा ‘स्लंप सेल’ के जरिए किया गया, जिसमें एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड के स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन बिजनेस यूनिट को ₹452.50 करोड़ में खरीदा गया.

एएमआई पैराडाइम भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़े स्तर पर सरकारी टेक्नोलॉजी सिस्टम्स उपलब्ध कराने का काम करती है. वहीं एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज वैश्विक स्तर पर इंजीनियरिंग रिसर्च और डेवलपमेंट सेवाएं देने वाली अग्रणी कंपनी है, जो डिजिटल इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता रखती है.

कानूनी टीम और नेतृत्व
इस ट्रांजैक्शन में सीनियर पार्टनर संतोष जनकीराम ने रणनीतिक मार्गदर्शन दिया. डील टीम का नेतृत्व पार्टनर अरुण प्रभु (को-हेड, डिजिटल | टीएमटी) और एडवर्ड जेम्स ने किया. टीम में अपूर्वा सुंदर (प्रिंसिपल एसोसिएट), वेदांथा साई (सीनियर एसोसिएट), वसुंधरा मजिथिया (कंसल्टेंट), जूलिया जोसेफ और दिव्याश्री शिवरामकृष्णन (एसोसिएट्स) शामिल रहे.

रोजगार और कॉर्पोरेट पहलुओं पर सलाह
रोजगार से जुड़े पहलुओं पर बिशेन जेसवंत (पार्टनर) ने फैजा खान (प्रिंसिपल एसोसिएट) और नीलवन एस (एसोसिएट) के साथ मिलकर सलाह दी. वहीं, सामान्य कॉर्पोरेट और विवाद समाधान से जुड़े मामलों पर एडवर्ड जेम्स ने आशीष दफारिया (प्रिंसिपल एसोसिएट), वेदांथा साई और मानसी सेठिया (एसोसिएट) के साथ मिलकर मार्गदर्शन दिया.

क्या है इस डील का महत्व
यह अधिग्रहण एएमआई पैराडाइम की टेक्नोलॉजी क्षमताओं को मजबूत करेगा और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व कम्युनिकेशन सेक्टर में उसकी पकड़ को और व्यापक बनाएगा. वहीं एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के लिए यह अपने कोर बिजनेस पर फोकस बढ़ाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

9 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

10 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

10 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

11 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें