✕

होम / बिजनेस / 3AI होल्डिंग ने Hanooman के साथ मिलाया हाथ, 200 मिलियन यूजर्स तक पहुंचने का रखा लक्ष्य

3AI होल्डिंग ने Hanooman के साथ मिलाया हाथ, 200 मिलियन यूजर्स तक पहुंचने का रखा लक्ष्य

अबू धाबी की ग्लोबल AI इन्वेस्टमेंट फर्म 3AI होल्डिंग ने सीता महालक्ष्मी हेल्थकेयर इंडिया (SML India) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अबू धाबी की ग्लोबल AI इन्वेस्टमेंट फर्म 3AI होल्डिंग ने सीता महालक्ष्मी हेल्थकेयर इंडिया (SML India) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिससे उन्हें संयुक्त रूप से भारत के सबसे बड़े 'हनुमान' AI मॉडल का मालिक बनने की अनुमति मिलेगी. सीता महालक्ष्मी हेल्थकेयर (SML) ने इस साल फरवरी में नैसकॉम के एनटीएलएफ टेकहेड सम्मेलन में मल्टीलिंग्वल GenAI प्लेटफ़ॉर्म हनुमान को लॉन्च किया था. 3AI होल्डिंग का Omega generative AI 'हनुमान' को बड़ा और अधिक शक्तिशाली बनाएगा जिसे 01 मई, 2024 को लॉन्च किया जाएगा.

इस साझेदारी से आएगा क्रांतिकारी बदलाव

SML India के सह-संस्थापक और सीईओ विष्णु वर्धन ने कहा कि हम 'हनुमान' के अधिक एडवांस अवतार को पेश करने के लिए 3AI होल्डिंग के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं, जो भारतीयों के तकनीक के साथ बातचीत करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा. इस रणनीतिक साझेदारी के साथ, हमारा लक्ष्य 12 महीनों के भीतर 22 भारतीय भाषाओं में 200 मिलियन यूजर्स तक पहुँचना है.  3AI होल्डिंग का ओमेगा जनरेटिव AI हमें अपनी पहुंच को आम जनता तक बढ़ाने में मदद करेगा. यह भारत को AI को अपनाने और उपयोग करने में अग्रणी बनाएगा, जिससे हमारे देश के अधिकांश लोगों को इसका लाभ होगा. 

इंडिया और भारत के बीच खत्म होगी खाई 

3AI होल्डिंग के प्रबंध निदेशक अर्जुन प्रसाद ने कहा कि हम मानव कल्याण और सामाजिक विकास और AI इनोवेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हनुमान (Hanooman) को सशक्त बनाने के लिए SML के साथ पार्टनरशिप से जनता तक समान AI पहुँच प्रदान करना हमारे साझा दृष्टिकोण की दिशा में एक कदम है. हम अपनी उन्नत मल्टीलिंग्वल टेक्स्ट क्षमताओं के माध्यम से यूजर्स की सेवा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. यह साझेदारी इंडिया और भारत के बीच की खाई को खत्म करेगी. हम AI को देश के सबसे दूरदराज के कोनों तक पहुँचाते हुए सबको अपनी भाषा में समावेशी और सुलभ सेवा प्रदान करेंगे.

स्थानीय भाषाओं में सेवा प्रदान करेगा Hanooman

3एआई होल्डिंग और SML के बीच रणनीतिक साझेदारी के साथ ही हनुमान का लक्ष्य 22 भारतीय भाषाओं में 200 मिलियन यूजर्स तक पहुंचना है. भारत की 142 करोड़ आबादी में 80% गैर-अंग्रेजी भाषी हैं. हनुमान स्थानीय भाषाओं में जनता तक अपनी पहुंच बनाएगा. दोनों पाटनर्स के पास इसकी 50% हिस्सेदारी होगी. इस ज्वाइंट वेंचर के साथ  हनुमान (Hanooman) अपने यूजर्स को टेक्स्ट, वॉयस, इमेज और कोड सहित अपनी मल्टीमॉडल और बहुभाषी सेवाएं देगा. भारत के लिए भारत में निर्मित एक मूलभूत मॉडल हनुमान दुनिया के लिए एक जेनेरिक AI इकोसिस्टम तैयार करेगा, जो उभरते जेनेरिक AI प्लेटफार्मों को अपने एप्लिकेशन बनाने में मदद करेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

15 minutes ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 minutes ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

59 minutes ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

3 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

59 minutes ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

5 hours ago