✕

होम / बिजनेस / पेरासिटामोल से लेकर डायबिटीज तक की 37 जरूरी दवाएं सस्ती, मरीजों को बड़ी राहत

पेरासिटामोल से लेकर डायबिटीज तक की 37 जरूरी दवाएं सस्ती, मरीजों को बड़ी राहत

केंद्र सरकार ने 37 आवश्यक दवाओं की खुदरा कीमतें तय की हैं, ये दवाएं दिल, डायबिटीज, बुखार, संक्रमण, सूजन और एलर्जी जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में इलाज को किफायती बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 37 जरूरी दवाओं की खुदरा कीमतें तय कर दी हैं. इससे पेरासिटामोल, मेटफॉर्मिन, एटोरवास्टेटिन और एमोक्सिसिलिन जैसी रोजमर्रा की दवाएं अब सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी.

DPCO 2013 के तहत लागू होंगी नई कीमतें

यह फैसला केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO) 2013 के तहत लिया है. नई दरें कुल 35 फॉर्मूलेशंस पर लागू होंगी, जिन्हें देश की प्रमुख फार्मा कंपनियां बनाती और बेचती हैं. NPPA ने इन दवाओं की कीमतों में 10 से 15% तक की कटौती की है.

किन बीमारियों की दवाएं हुईं सस्ती?

सस्ती की गई दवाएं मुख्य रूप से दिल, डायबिटीज, इन्फेक्शन, सूजन और विटामिन की कमी जैसी आम बीमारियों में उपयोग की जाती हैं. इनमें शामिल हैं:

1. Paracetamol – बुखार और दर्द के लिए
2. Atorvastatin – कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए
3. Metformin – डायबिटीज नियंत्रण में
4. Amoxycillin – इन्फेक्शन से लड़ने के लिए
इसके अलावा, कुछ नई कॉम्बिनेशन दवाएं भी सूची में हैं.

नई कीमतों का उदाहरण

- Aceclofenac + Paracetamol + Trypsin Chymotrypsin टैबलेट : Dr Reddy’s – ₹13, Cadila – ₹15.01
- Atorvastatin 40mg + Clopidogrel 75mg : ₹25.61
- Cefixime + Paracetamol सिरप (बच्चों के लिए) : नई दरों पर मिलेंगी 
- Diclofenac इंजेक्शन : ₹31.77 प्रति मि.ली.
- Empagliflozin + Sitagliptin + Metformin (डायबिटीज की दवा) : ₹16.50
- Bilastine-Montelukast टैबलेट (अस्थमा/एलर्जी के लिए) : पहले से सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी.

GST मुक्त होंगी दवाएं

NPPA ने स्पष्ट किया है कि ये नई कीमतें GST मुक्त हैं. अगर कोई टैक्स लागू होता है तो उसे अलग से जोड़ा जाएगा. सभी फार्मा कंपनियों को ये नई दरें IPDMS पोर्टल पर Form-V के जरिए अपलोड करनी होंगी, साथ ही इसकी कॉपी NPPA और राज्य के औषधि नियंत्रण विभाग को भी भेजनी होगी. दवा विक्रेताओं और वितरकों को अपनी दुकानों में नई कीमतों की स्पष्ट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा ताकि उपभोक्ताओं को भ्रम न हो. यह व्यवस्था DPCO 2013 की धारा 24 के तहत की गई है.

निर्देश न मानने पर होगी कार्रवाई

सरकार ने साफ कर दिया है कि अब पुरानी कीमतें मान्य नहीं होंगी. जो भी कंपनी या दुकानदार निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलेगा, उसके खिलाफ DPCO और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी. जरूरत से ज्यादा वसूली गई राशि ब्याज समेत उपभोक्ता को लौटानी होगी. अधिकारियों का कहना है कि इससे दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता आएगी और आम जनता का इलाज सस्ता होगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

22 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

23 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

23 hours ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

2 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

22 hours ago