होम / बिजनेस / मार्केट में जारी गिरावट के बीच Adani Group के इन शेयर्स ने की मोटी कमाई

मार्केट में जारी गिरावट के बीच Adani Group के इन शेयर्स ने की मोटी कमाई

सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 0.7% की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद सेंसेक्स 57,527 पॉइंट्स पर तो निफ्टी 16,945 पॉइंट्स पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले हफ्ते मार्केट में मंदी के रुख के बीच अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों के स्टॉक्स ने कमाई करने वाले स्टॉक्स की लिस्ट पर टॉप पायदानों को हासिल किया है. मार्केट के बेंचमार्क सेंसेक्स में 1% की गिरावट देखने को मिली है लेकिन अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस और अडानी ग्रीन एनर्जी ने साप्ताहिक आधार पर 10% से 26% तक की कमाई की है.

मार्केट के लिए बहुत खराब साबित हुआ ये हफ्ता
सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 0.7% की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद सेंसेक्स 57,527 पॉइंट्स पर तो निफ्टी 16,945 पॉइंट्स पर बंद हुआ. यह पिछले 7 महीनों में मार्केट की सबसे निचली साप्ताहिक क्लोजिंग है. BSE के स्मॉलकैप इंडेक्स S&P को सेंसेक्स से ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ा है. जहां इस इंडेक्स के 22 स्टॉक्स ने अपने कंज्यूमर्स को दो डिजिट वाले नेगेटिव रिटर्न्स दिए हैं वहीं, इस इंडेक्स के 15 स्टॉक्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने कंज्यूमर्स को दो डिजिट वाले पॉजिटिव रिटर्न्स दिए हैं. 

स्मॉल-कैप स्टॉक्स में उलझन भरा रहा माहौल
जुबिलेंट फार्मोवा (Jubilant Pharmova), डीबी रियल्टी (DB Realty), इजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners), मेडप्लस हेल्थ सर्विस (Medplus Health Services), वक्रांगी (Vakrangee), पुर्वांकर (Puravankara) और सोभा (Sobha) उन स्टॉक्स में शामिल हैं जिन्हें पिछले हफ्ते डबल डिजिट वाले नेगेटिव रिटर्न्स देखने को मिले थे. दूसरी तरफ प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी (Prudent Corporate Advisory), टीडी पावर सिस्टम्स (TD Power Systems), आरती ड्रग्स (Aarti Drugs), वलायंट ओर्गैनिक्स (Valiant Organics), टीटीके हेल्थकेयर लिमिटेड (TTK HealthCare Limited), अनुपम रसायन (Anupam Rasayan) और कृष्णा डायग्नोस्टिक्स (Krsnaa Diagnostics) उन शेयर्स में से हैं जिन्होंने पिछले हफ्ते डबल डिजिट में कमाई की थी. 

मिडकैप स्टॉक्स को हुआ नुक्सान 
पिछले हफ्ते के दौरान 976 स्मॉलकैप स्टॉक्स में से सिर्फ 290 स्टॉक्स को पॉजिटिव रिटर्न्स देखने को मिले थे और बाकी के सभी स्टॉक्स लाल निशान के साथ बंद हुए. मिडकैप सेगमेंट में भी नुक्सान उठाने वाले शेयर्स की संख्या कमाई करने वाले शेयर्स से काफी कम है. मिडकैप सेगमेंट के 125 स्टॉक्स में से 91 स्टॉक्स साप्ताहिक आधार पर लाल निशान के साथ बंद हुए. इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा नुक्सान महिंद्रा & महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra& Mahindra Financial), वोल्टास (Voltas), जिंदल स्टील & पावर (Jindal Steel & Power), SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया), LIC हाउसिंग फाइनेंस, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) जैसे नाम शामिल हैं. 
 
मार्केट में बने हुए हैं अनिश्चित हालत
मार्केट में मौजूद इन अनिश्चित हालातों की वजह से एनालिस्ट भी आगे के रास्तों को लेकर उलझनों में फंसे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रोकरेज फर्म एंजल वन (Angel One) के टेक्नीकल एनालिस्ट राजेश भोसले का कहना है कि, फिलहाल मार्केट में ज्यादा बिकवाली हो रही है कभी कभी ऐसी फाइनेंशियल समस्याएं बहुत बड़ी परेशानी भी बन सकती हैं. ट्रेडर्स को फिलहाल एग्रेसिव दांव नहीं लगाने चाहिए. अभी मार्केट में अनिश्चितता का स्तर बहुत अधिक है और इस वक्त सबसे सही रणनीति यही होगी कि आप ग्लोबल स्तर की मार्केटों में होने वाले बदलावों का ध्यान रखें और एक समय पर एक ही कदम उठायें. 
 
यह भी पढ़ें: टर्म इंश्योरेंस लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगी परेशानी 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

15 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago