होम / बिजनेस / आंध्र प्रदेश की एक फर्मा कंपनी में रिएक्टर विस्फोट से 18 लोगों की मौत, जानते हैं कहां तक फैला है इसका करोबार?

आंध्र प्रदेश की एक फर्मा कंपनी में रिएक्टर विस्फोट से 18 लोगों की मौत, जानते हैं कहां तक फैला है इसका करोबार?

आंध्र प्रदेश के अच्युतापुरम स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित Escientia Pharma कंपनी की फैक्ट्री में आग लगने से 18 लोगों की मौत और 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आंध्र प्रदेश के अच्युतापुरम स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित एसेंशिया फार्मा (Escientia Pharma) कंपनी में हुए एक बड़े हादसे के दौरान कई लोगों के मरने की खबर सामने आई है. दरअसल बुधवार को कंपनी में रिएक्टर के पास आग लग गई. आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे इमारत की पहली मंजिल की स्लैब ढह गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. जबकि हादसे में 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, वह लोग भी 60 प्रतिशत जल चुके हैं. ऐसे में हर तरह इस फर्मा कंपनी में हुए इस भयावहन हादसे की चर्चा हो रही है. तो चलिए हम आपको आज इस कंपनी के अमेरिका तक फैले कारोबार की जानकारी देते हैं?

200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ शुरू की थी फैक्ट्री

एसेंशिया फार्मा (Escientia Pharma) की वेबसाइट और लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार इस कंपनी की शुरुआत साल 2007 में डॉ. यादगिरी पेंदरी ने की थी, जो आज की तारीख में कंपनी के सीईओ भी हैं. जबकि जिस फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है, ये अप्रैल 2019 में शुरू हुई थी. कंपनी का दावा है कि आंध्र प्रदेश की ये फार्मा फैक्ट्री दुनिया की सबसे मॉर्डन फार्मास्युटिकल्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में से एक है. इस फैक्ट्री में 381 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. इंटरमीडिएट कैमिकल्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) बनाने वाली एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज ने 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इसे शुरू किया था.

अमेरिका में रजिस्टर्ड है कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का ग्लोबल हेडक्वार्टर संयुक्त राष्ट्र (US) स्थित कनेक्टिकट (Connecticut) के साउथ विंडसर (South Windsor) में है और यहीं पर इसका रिसर्च सेंटर भी है. ये अमेरिका में रजिस्टर्ड कंपनी है, लेकिन इसका लगभग सारा कामकाज भारत में होता है. इसके पास तेलंगाना के हैदराबाद में एक डेवलपमेंट हब है. ऐसे में एसेंशिया फार्मा की फैक्ट्री में दुर्घटना होना कई सवाल खड़े करने वाला है. कंपनी की साइट पर कहा गया है कि उसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अमेरिकी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है.

इतने एम्प्लॉइज करते हैं काम
कंपनी दुनियाभर के फार्मास्युटिकल्स और बायोटेक्नोलॉजिस्ट के साथ काम करती है और उन्हें रिसर्च एंड डेवलपमेंट में सहयोग करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग में भी उनसे साझेदारी करती है. इतना ही नहीं कंपनी के पास फार्मा सेक्टर से जुड़ी कटिंग-एज टेक्नोलॉजी है. इसमें ग्रीन केमिस्ट्री, बायोट्रांसफॉर्मेशन और ऑटोमेशन शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के एम्प्लॉइज की कुल संख्या 1000 से 1500 तक है. 

ऐसे काम करती हैं कंपनी
हर साल कई युवा अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद सीधे कंपनी के एम्प्लॉई के तौर पर जॉइन करते हैं. उसके बाद कंपनी कई कॉम्प्लेक्स ड्रग्स पर उनके साथ रिसर्च करती है. कंपनी ऐसे ड्रग इनोवेटर्स के साथ उनके शोध, डेवलपमेंट और उनके कमर्शियलाइजेशन की पूरी प्रोसेसे से जुड़ी रहती है और आखिर में ये उन्हें बेस्ट फार्मा कंपनी और सरकारों की सप्लाई चेन का हिस्सा बनने में मदद करते हैं.

इसे भी पढ़ें-RBI कॉलेज छात्रों को दे रहा लाखों रुपये जीतने का मौका, जानिए कैसे?

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हालांकि आंध्र प्रदेश में घटी इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है और मृतकों एवं घायलों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. इस दुर्घटना में अब तक 36 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

42 minutes ago