होम / बिजनेस / 45 हजार करोड़ से तैयार होंगे 12 SU MKI विमान, 60% साजो सामान होगा भारतीय
45 हजार करोड़ से तैयार होंगे 12 SU MKI विमान, 60% साजो सामान होगा भारतीय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 12 SUMKI विमानों की खरीद को हरी झंडी दिखा दी है. माना जा रहा है कि इससे भारतीय वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
लगातार एडवांस विमानों और साजो सामान की खरीद भारतीय सेना से लेकर नौसेना और वायु सेना के लिए की जा रही है. इसी कड़ी में केन्द्रीय रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 45 हजार करोड़ रुपये की लागत से 9 अधिग्रहण परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है. इसके तहत भारतीय वायु सेना के लिए 12 SUMKI विमानों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड में 60 प्रतिशत भारतीय साजो सामान के साथ तैयार किया जाएगा, साथ ही कई अन्य साजो सामान की खरीद भी की जाएगी.
एडवांस तकनीक से लैस होंगे 12 SUMKI विमान
रक्षा मंत्रालय ने आज जिस खरीद को हरी झंडी दिखाई है उसके अनुसार ये विमान पूरी तरह से एडवांस तकनीक से लैस किए जाएंगे. सरकार ने इसमें शर्त लगाई है कि 60 प्रतिशत स्वदेशी साजो सामान का इस्तेमाल करना होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनमें भारतीय साजो सामान और सेंसरों का भरपूर प्रयोग किया जाएगा. भारतीय विक्रेताओं से खरीदे जाने का अर्थ है कि वो स्वदेशी रूप से डिजाइन हो, विकसित और निर्मित होने चाहिए. ऐसा करने के पीछे सरकार का मकसद भारत के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का है.
खरीद पर क्या बोले राजनाथ सिंह?
इस पूरी खरीद को मंजूरी दिए जाने के बाद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि स्वदेशीकरण की दिशा में महत्वाकांक्षाओं को उन्नत करने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि आईडीडीएम परियोजनाओं के लिए 50 प्रतिशत की सीमा को बढ़ाकर हमने 60 से 65 प्रतिशत तक का लक्ष्य रखना चाहिए.
इस सौदे में शामिल है ये हथियार भी
45000 करोड़ रुपये के इस सौदे में सिर्फ 12 SUMKI विमान ही शामिल नहीं हैं बल्कि भारतीय वायु सेना के संचालन के लिए डोर्नियर विमान का अपग्रेडेशन भी किया जाएगा. सिर्फ यही नहीं स्वदेशी रूप से निर्मित एएलएच एमके 4 हेलीकॉप्टरों के लिए एक शक्तिशाली स्वदेशी ध्रुवस्त्र शॉर्ट रेंज एयर टू सरफेस मिसाइल भी मिलेगी. इसके साथ ही सुरक्षा के लिए हल्की बख्तरबंद गाडि़यां, इसके अतिरिक्त आईएसएटीएस, एचएमवी वाहनों की खरीद भी की जाएगी. इसके साथ ही इस सौदे में आर्टिलरी गन और राडार की तेजी से तैनाती और तैनाती के लिए गन टोइंग वाहन भी दिए जाएंगे.
acc
टैग्स