होम / अप्वाइंटमेंट / WSO2 ने ग्लोबल लेवल पर अपनी टीम का किया विस्तार, दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की

WSO2 ने ग्लोबल लेवल पर अपनी टीम का किया विस्तार, दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की

जेफ पॉल WSO2 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल हेड ऑफ सेल्स के रूप में और इसाबेल माउनी वाइस प्रेसिडेंट और चीफ डेवलपर एडवोकेट के रूप में शामिल हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में अग्रणी WSO2 ने अपनी टीम में दो वरिष्ठ अधिकारियों, जेफ पॉल और इसाबेल मौनी, को शामिल करने की घोषणा की है. यह कदम कंपनी की वैश्विक रणनीति और डिजिटल समाधानों को तेजी से अपनाने में मदद करेगा. दोनों अधिकारी ग्राहक समर्थन, शिक्षा और मार्गदर्शन जैसे क्षेत्रों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे.

जेफ पॉल- WSO2 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल हेड ऑफ सेल्स के रूप में शामिल हुए हैं. उनके पास 20 साल से अधिक का तकनीकी बिक्री का अनुभव है, जिसमें रेड हैट, इंटेल और आईबीएम में उपाध्यक्ष के रूप में काम करने का अनुभव शामिल है.

इसाबेल माउनी- WSO2 में फिर से वाइस प्रेसिडेंट – चीफ डेवलपर एडवोकेट के रूप में जुड़ी हैं. उनके पास 25 साल से अधिक का API और इंटीग्रेशन उद्योग में अनुभव है, और वह 42Crunch की सह-संस्थापक और WSO2 में प्रोडक्ट मैनेजमेंट की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं।.

WSO2 की भूमिका और प्रभाव

WSO2 की ओपन-सोर्स और क्लाउड-नेटिव सॉल्यूशंस को हजारों संगठनों, बड़े कॉर्पोरेशन्स, विश्वविद्यालयों और सरकारों द्वारा उपयोग किया जा रहा है. कंपनी हर साल 60 ट्रिलियन से अधिक लेन-देन और 1 बिलियन से अधिक डिजिटल आइडेंटिटी का प्रबंधन करती है.  कंपनी के संस्थापक और CEO, डॉ. संजीवा वीरवरणा, ने कहा कि हम डिजिटल अर्थव्यवस्था में कंपनियों को सफलता दिलाने के मिशन पर हैं। जेफ और इसाबेल जैसे अनुभवी विशेषज्ञों का शामिल होना हमारे ग्राहकों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद करेगा. 

नए अधिकारियों की प्रतिक्रिया

जेफ पॉल ने अपनी नियुक्ति को लेकर कहा कि WSO2 जिस सरलता और प्रभाव के साथ सिस्टम्स को कनेक्ट, डेटा को सुरक्षित और इनोवेशन को बढ़ावा देता है, वह आज के समय की जरूरत है. मैं इस शानदार टीम का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं. वहीं इसाबेल मौनी ने कहा कि डेवलपमेंट टीमों पर तेजी से डिजिटल सेवाओं और ऐप्लिकेशन विकसित करने का दबाव है. WSO2 डेवलपर्स के अनुभव और उत्पादकता को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है. मैं इस टीम के साथ वापस जुड़ने के लिए उत्साहित हूं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago