होम / अप्वाइंटमेंट / WSO2 ने Tami Reller और Nina Hargus को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में किया शामिल

WSO2 ने Tami Reller और Nina Hargus को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में किया शामिल

अनुभवी लीडर्स डिजिटल रणनीति, फाइनेंस और मार्केटिंग में दशकों का अनुभव लेकर WSO2 की वैश्विक वृद्धि में मदद करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक अग्रणी एंटरप्राइज़ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी कंपनी WSO2 ने Tami Reller और Nina Hargus को अपनी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल करने की घोषणा है. ये दोनों अनुभवी लीडर्स मार्केटिंग, रणनीति, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी में दशकों का अनुभव लेकर आई हैं. इससे WSO2 को दुनिया भर में आगे बढ़ने और डिजिटल इनोवेशन में मदद मिलेगी.

Tami Reller: फाइनेंस, डिजिटल रणनीति और मार्केटिंग में लीडर

Tami Reller के पास फाइनेंस, डिजिटल और मार्केटिंग में बड़ा अनुभव है. उन्होंने Great Plains Software, Microsoft और UnitedHealth Group जैसी कंपनियों में CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर), CDO (चीफ डिजिटल ऑफिसर) और CMO (चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) जैसे बड़े पदों पर काम किया है. हाल ही में, वह Duly Health and Care की CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) थीं, जो अमेरिका का सबसे बड़ा स्वतंत्र डॉक्टर्स ग्रुप है.

WSO2 के बोर्ड में शामिल होने के अलावा, Tami SPS Commerce (एक सार्वजनिक कंपनी), HealthBridge (एक निजी स्वास्थ्य कंपनी) और Fairview Health (एक बड़ा गैर-लाभकारी स्वास्थ्य सिस्टम) के बोर्ड में भी काम कर रही हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा, मूरहेड से गणित में स्नातक और सेंट मैरी कॉलेज, कैलिफोर्निया से MBA किया है.

WSO2 की मार्केटिंग और विकास रणनीति में Nina Hargus की वापसी

Nina Hargus पहले भी जुलाई 2023 से मई 2024 तक WSO2 के बोर्ड में रह चुकी हैं, जब कंपनी EQT के तहत बदलाव से गुजर रही थी. अब वह फिर से बोर्ड में शामिल हो रही हैं ताकि कंपनी के ब्रांड और बिजनेस रणनीति में मदद कर सकें. Nina ने कई कंपनियों में CMO (चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) के रूप में काम किया है जैसे EMC, Virtustream और VCE। उन्होंने Dell Technologies में भी एक वरिष्ठ पद संभाला, जहां उन्होंने ग्लोबल फील्ड और पार्टनर मार्केटिंग टीम का नेतृत्व किया. Nina अभी भी कंपनियों और बोर्ड्स को सलाह देती हैं और Bain Advisory Network में एक एक्सटर्नल एडवाइज़र हैं. उन्होंने Wellesley College से इकोनॉमिक्स में BA किया है और MIT Sloan Executive Education प्रोग्राम भी पूरा किया है.

WSO2 की क्लाउड-नेटिव टेक्नोलॉजी से दुनिया भर में हर साल 60 ट्रिलियन ट्रांजैक्शन पूरे होते हैं और 1 बिलियन से ज्यादा डिजिटल आईडेंटिटी मैनेज होती हैं. Tami और Nina का अनुभव और जानकारी WSO2 को आगे बढ़ाने में बहुत मदद करेगी. वे कंपनी की ब्रांडिंग और मार्केटिंग रणनीतियों को और मजबूत बनाएंगी.

WSO2 के संस्थापक और CEO, डॉ. संजीवा वीवरवाना ने कहा, “जैसे-जैसे हम क्लाउड-नेटिव टेक्नोलॉजी से कंपनियों को इनोवेशन में मदद कर रहे हैं, हम Tami और Nina का हमारे बोर्ड में स्वागत करते हैं। Tami का फाइनेंस और डिजिटल रणनीति में नेतृत्व और Nina की मार्केटिंग विशेषज्ञता WSO2 के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होगी।”

दोनों लीडर्स ने WSO2 में शामिल होने पर खुशी जाहिर की

Tami Reller ने कहा, “मैं WSO2 के मिशन का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं और कंपनी के विकास और इनोवेशन में योगदान देने को उत्साहित हूं.” वहीं Nina Hargus ने कहा, “मुझे कंपनियों की मार्केटिंग और ग्रोथ में मदद करना पसंद है. WSO2 ने इनोवेशन में हमेशा आगे रहकर काम किया है और मैं इसके भविष्य में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं.”
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago