✕

होम / अप्वाइंटमेंट / विशाल बजाज बने SILF के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, भारतीय कानूनी क्षेत्र में बढ़ेगा प्रभाव

विशाल बजाज बने SILF के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, भारतीय कानूनी क्षेत्र में बढ़ेगा प्रभाव

विशाल बजाज को SILF में तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है. वही, ललित भसीन दोबारा प्रेसिडेंट और ज्योति सागर एसोसिएट प्रेसिडेंट चुने गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

RSD बजाज ग्लोबल लॉ फर्म के फाउंडिंग पार्टनर विशाल बजाज को सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स (SILF) का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है. यह नियुक्ति तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए की गई है. यह चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ, जिसके बाद बजाज को SILF की कार्यकारी गवर्निंग कमेटी में शामिल किया गया. इस विशाल बजाज ने अपने चुनाव के बाद एक बयान में कहा कि उन्हें अपने पेशेवर सफर में जो समर्थन मिला, वह उनके लिए “विशेष” है.

ललित भसीन दोबारा प्रेसिडेंट निर्वाचित, ज्योति सागर बने एसोसिएट प्रेसिडेंट

डॉ. ललित भसीन को एक बार फिर SILF का अध्यक्ष चुना गया है, जिससे उनके लंबे समय से चले आ रहे नेतृत्व को फिर से मान्यता मिली है. वहीं JSA (जे सागर एसोसिएट्स) के फाउंडिंग पार्टनर ज्योति सागर को एसोसिएट प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है. यह घोषणाएं एक विस्तृत चुनावी प्रक्रिया के बाद हुईं, जिसमें सभी सदस्य फर्मों ने भाग लिया. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की गई थी. SILF में हर तीन साल में चुनाव होते हैं और इसमें देश की 130 से अधिक सदस्य फर्में हिस्सा लेती हैं.

संगठन में अन्य प्रमुख नियुक्तियाँ

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट:

- रवि नाथ (RNC लीगल)
- सीआर दुआ (Dua and Associates)
- दिलजीत टाइटस (Titus & Co.)
- आनंद देसाई (DSK लीगल)
- मनोज कुमार सिंह (S\&A लॉ ऑफिसेज़)
- निशीथ देसाई (Nishith Desai Associates)
- आलोक कुमार (THS – The Law Firm)
- रवि भोला (K\&S पार्टनर्स)
- वरुण बजाज (RSD बजाज ग्लोबल)
- अमित कपूर (JSA)
- मंजुला चावला (Phoenix Legal)
- प्रवीन आनंद (Anand and Anand)

वाइस प्रेसिडेंट:

- दर्शनंद गौर (Gour and Co.)
- मुमताज भल्ला (Economic Law Practice)
- अमित नाइक (Naik Naik and Company)
- सुधीर कुमार (India International Jurists LLP)
- श्वेता भारती (Hammurabi and Solomon)

महासचिव:
-रोहित कोचर (Kochhar & Co.)

कोषाध्यक्ष:
-असीम चावला (ASC Legal)

संयुक्त महासचिव:

- अरुष खन्ना (Numen Law Offices)
- याकेश आनंद (Anand and Associates)
- प्रताप शंकर (Legal Consultus)

SILF: भारतीय लॉ फर्म्स की प्रमुख प्रतिनिधि संस्था

SILF भारत की अग्रणी लॉ फर्म्स का प्रतिनिधित्व करने वाली एक प्रमुख संस्था है. यह संगठन कानूनी पेशे में सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देता है और कानूनी सेवा क्षेत्र में वैश्विक सहभागिता को प्रोत्साहित करता है. नई निर्वाचित टीम के साथ, SILF का उद्देश्य भारतीय कानूनी सेवाओं के गुणवत्ता मानकों को और बेहतर बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय लॉ फर्म्स की भागीदारी को सशक्त करना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

55 minutes ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

3 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

55 minutes ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

1 hour ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

4 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

4 hours ago