होम / अप्वाइंटमेंट / विपिन जैन को मिली इस कंपनी की कमान, ये होगी चुनौती

विपिन जैन को मिली इस कंपनी की कमान, ये होगी चुनौती

विपिन के पास डेटासेंटर और टेलीकॉम इंडस्‍ट्री का 3 दशक से भी ज्‍यादा का अनुभव है, इससे पहले Amazon में अहम जिम्‍मेदारी निभा चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डेटासेंटर के क्षेत्र में काम करने वाली एशिया की फास्‍टेस्‍ट ग्रोइंग कंपनी CtrlS Datacenters  ने विपिन जैन को अपना नया हेड-ऑपरेशन नियुक्‍त किया है. विपिन के नियुक्ति से CtrlS के डिजिटल बुनियादी क्षेत्र में ऑपरेशनल स्‍पेशलाइजेशन को और भी मजबूती मिलेगी और ये कंपनी के नजरिए को स्पष्ट करेगी कि यह डेटासेंटर तकनीक को अगली पीढ़ी में लेकर जाएगी. 

विपिन के सामने क्‍या है चुनौती? 
CtrlS में अपनी नई भूमिका में विपिन के सामने ग्लोबल ऑपरेशन का सिस्‍टम बनाने की जिम्‍मेदारी होगी, जिससे कंपनी को AI/ML-तैयार डेटासेंटर की अगली पीढ़ी में ले जाने में मदद मिलेगी. एक मजबूत नेतृत्व और काबिल टीम के साथ उनके सामने इंडिया में कंपनी को डेटा सेंटर के क्षेत्र में आगे ले जाने की चुनौती तो होगी ही साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों में उभरते इमर्जिंग क्षेत्रों में भी कंपनी को आगे बढ़ाने की जिम्‍मेदारी होगी. 

विपिन के पास है तीन दशक का अनुभव 
विपिन जैन के पास डेटासेंटर और टेलीकॉम सेक्‍टर का 30 सालों से ज्‍यादा का अनुभव है. विपिन जैन इससे पहले अमेज़न वेब सर्विसेस (AWS), रिलायंस कम्युनिकेशन्स, लूसेंट टेक्नोलॉजीज, एसार, मोटोरोला, और सीमेंस जैसी कंपनियों में  महत्वपूर्ण भूमिकाओं को निभा चुके हैं. विपिन, दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के गोल्ड मेडलिस्ट हैं और स्टैनफोर्ड लीड ग्रेजुएट हैं और उन्होंने सतत तरीके से इनोवेश तकनीक को बढ़ावा देते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है. 

क्‍या बोले कंपनी के चेयरमैन?  
CtrlS के चेयरमैन श्रीधर पिन्नपुरेड़ी ने इस मौके पर कहा कि मुझे हमारे प्रेसिडेंट-ऑपरेशन्स के रूप में विपिन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. उन्‍होंने कहा कि विपिन CtrlS ऑपरेशन्स का नेतृत्व करते हुए उसका विस्‍तार करेंगे और इंडस्‍ट्री में ऑपरेशनल स्‍पेशलाइजेशन से स्‍टैंडर्ड स्‍थापित करेंगे. उन्‍होंने कहा कि उनकी इस क्षेत्र में अब तक की यात्रा और कंपनियों के विस्‍तार का अनुभव इस भूमिका के लिए उन्हें एक पूरी तरह से उपयुक्त बनाता है. विपिन हमारे इनोवेशन और कस्‍टमर विश्‍वास को और आगे लेकर जाएंगे. 

अपनी नियुक्ति पर क्‍या बोले विपिन? 
CtrlS में अपनी नई भूमिका पर विपिन जैन ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं इस कंपनी में शामिल हो रहा हूं और मैं इसे लेकर रोमांचित हूं.  CtrlS को इंडस्‍ट्री में लीडर के तौर पर देखा जाता है और मैं मानता हूं कि मैं कटिंग-एज ऑपरेशनल ढांचे और प्रक्रियाओं की स्थापना करके इस विरासत में योगदान दे पाउंगा. हमारा लक्ष्य है AI/ML-तैयार डेटासेंटर्स बनाना जो केवल वैश्विक मानकों को पूरा करते हैं बल्कि ग्राहक की उम्मीदों पर भी खरे उतरते हैं. CtrlS की ऑपरेशन्स टीम इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि वह योग्यता के साथ हाई क्‍वॉलिटी और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए जानी जाती है, और ग्राहकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करने में सफल रहने का प्रमाण देती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago