होम / अप्वाइंटमेंट / Mount Everest Breweries के नए CEO नियुक्त हुए विनोद बाबू जी

Mount Everest Breweries के नए CEO नियुक्त हुए विनोद बाबू जी

Mount Everest Breweries इस नियुक्ति के साथ भारतीय बीयर उद्योग में नए मानक स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे तेजी से बढ़ती ब्रुअरीज में से एक माउंट एवरेस्ट ब्रुअरीज लिमिटेड (MEBL) ने विनोद बाबू जी को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है. इस नियुक्ति के साथ, MEBL ने प्रतिष्ठित ब्रांडों के निर्माण, नए बाजारों में विस्तार और प्रीमियम उत्पादों की रणनीति को गति देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है. FMCG और मादक पेय क्षेत्र में 19 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले विनोद बाबू जी अब MEBL के समग्र व्यापार संचालन और विकास रणनीति का नेतृत्व करेंगे.

MEBL के पूर्णकालिक निदेशक वेदांत केडिया ने कहा, “हमें विनोद का MEBL परिवार में स्वागत करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है. उनका सिद्ध नेतृत्व, रणनीतिक दृष्टिकोण और भारत सहित वैश्विक बीयर बाजार की गहरी समझ उन्हें हमारे विकास के अगले चरण के लिए उपयुक्त बनाती है. हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में MEBL नई ऊंचाइयों को छुएगा और भारतीय बीयर उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेगा.”*

नवनियुक्त सीईओ विनोद बाबू जी ने कहा, *“माउंट एवरेस्ट ब्रुअरीज की इस महत्वपूर्ण यात्रा में शामिल होकर मैं बेहद उत्साहित हूं. MEBL की विरासत और दूरदर्शी सोच इसे भारतीय बीयर उद्योग में नवाचार और प्रीमियमाइजेशन का नेतृत्व करने की दिशा में एक अनूठा स्थान प्रदान करती है. मेरा लक्ष्य इस नींव को और सशक्त बनाना है और 2030 तक MEBL को भारत की सबसे बड़ी बीयर कंपनी बनाना है.”

विनोद बाबू को अपने पूर्ववर्ती कार्यों में उल्लेखनीय सफलता मिली है. उन्होंने AB InBev के दक्षिण भारत और गोवा के सबसे सफल क्षेत्रों का नेतृत्व किया है. उन्हें दो बार प्रतिष्ठित BUP Fanatic Award से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके रणनीतिक योगदान और निरंतर प्रदर्शन का प्रमाण है.

उनके नेतृत्व में व्यापारिक मार्केटिंग, ब्रांड लॉन्च, वैश्विक बाजार विस्तार (नेपाल सहित) और उच्च प्रदर्शन वाली टीमों का निर्माण प्रमुख उपलब्धियों में रहा है. उनकी नेतृत्व शैली – जो चुस्त, समावेशी और प्रदर्शन-आधारित टीम निर्माण पर केंद्रित है – MEBL की उपभोक्ता-प्रथम और नवाचार-प्रेरित रणनीति से पूर्णतः मेल खाती है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago