होम / अप्वाइंटमेंट / JSW को इस बड़े अधिकारी ने कहा अलविदा, ये रही इसकी वजह?

JSW को इस बड़े अधिकारी ने कहा अलविदा, ये रही इसकी वजह?

प्रशांत जैन JSW Energy के साथ अगले साल 31 जनवरी तक रहेंगे. कंपनी ने एक्‍सचेंज को बताया है कि उसने नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 मौजूदा समय में JSW Energy के ज्‍वाइंट मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर और सीईओ प्रशांत जैन ने कंपनी को अलविदा कह दिया है. वो फिलहाल 31 जनवरी 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे. उसके बाद वो कंपनी को अलविदा कह देंगें. एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने व्‍यक्तिगत कारणों से इस पद को छोड़ने का फैसला किया है. कंपनी ने बताया है कि उसने अगले सीईओ के लिए तलाश शुरू कर दी है. 

जैन ने क्‍या दी है इसकी वजह? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत जैन ने  JSW Energy से दिए अपने इस्‍तीफे में कहा है कि वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जल्‍दी रिटायरमेंट ले रहे हैं. इसके पीछे उनके व्‍यक्तिगत कारण और जिंदगी को लेकर उनका पैसन एक बड़ी वजह है. जैन ने JSW Energy के साथ 28 साल का सफर तय किया है और वो पिछले 6 सालों तक कंपनी के सीईओ भी रह चुके हैं.

उन्‍होंने JSW Energy में असिस्‍टेंट मैनेजर के पद से शुरुआत की थी. उन्‍होंने सबसे पहले कंपनी के तारापुर में स्थित प्‍लांट से 31 दिसंबर 1995 से अपने सफर की शुरुआत की थी. प्रशांत जैन ने जिंदल को लिखे पत्र में आभार जताते हुए कहा है कि वो मानते हैं पिछले कई साल के इस सफर में जो संबंध स्‍थापित हुआ है मैं उसका बहुत सम्‍मान करता हूं. 

JSW में इन पदों पर काम कर चुके हैं प्रशांत जैन 
प्रशांत जैन JSW Energy में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं. वो यहां कॉरपोरेट डेवलपमेंट के प्रमुख के तौर पर काम करते हुए माइनिंग और मेटल इंडस्‍ट्री को देख चुके हैं. प्रशांत जैन एक बेहतरीन स्किल्‍ड प्रोफेशनल हैं जो कॉरपोरेट फाइनेंस से लेकर खरीद प्रोजेक्‍ट मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट को लेकर काम कर चुके हैं. 

यहां से हुई है उनकी शिक्षा 
प्रशांत जैन की प्रारंभिक शिक्षा महाराष्‍ट्र के नेरुल स्थित डीएवी कॉलेज से हुई है. उन्‍होंने दयालबाग एजुकेशनल इंस्‍टीट्यूट से 1988 से लेकर 1992 तक B.E की डिग्री प्राप्‍त की हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago