होम / अप्वाइंटमेंट / सुनित टंडन ने इंडिया हैबिटैट सेंटर के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, अब के. जी. सुरेश लेंगे उनकी जगह

सुनित टंडन ने इंडिया हैबिटैट सेंटर के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, अब के. जी. सुरेश लेंगे उनकी जगह

प्रो. के.जी. सुरेश एक मीडिया शिक्षक और पत्रकार हैं, जिनका शैक्षणिक और संपादकीय अनुभव बहुत मजबूत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सुनित टंडन ने इंडिया हैबिटैट सेंटर (IHC) के डायरेक्टर पद से विदाई ली है. अब उनकी जगह पर सीनियर पत्रकार और शिक्षक प्रो. के.जी. सुरेश को नया डायरेक्टर बनाया गया है. सुनित टंडन का जाना IHC के लिए एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि उनके समय में वहां कई शानदार कार्यक्रम हुए और संस्था ने अच्छी तरक्की की. सुनीत टंडन को भारतीय मीडिया में उनके लंबे योगदान के लिए जाना जाता है. उन्होंने 1980 के आखिरी वर्षों से दूरदर्शन और लोकसभा टीवी पर एक लोकप्रिय न्यूज एंकर के रूप में काम किया.

उनकी दूसरी बड़ी भूमिकाएं भी रही हैं, जैसे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के डायरेक्टर जनरल, लोकसभा टीवी के CEO, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (गोवा) के फेस्टिवल डायरेक्टर, नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) के जनरल मैनेजर. वो कला और संगीत के बड़े प्रेमी हैं. वो दिल्ली म्यूजिक सोसाइटी के अध्यक्ष हैं और थिएटर से भी जुड़ाव रखते हैं, उन्होंने 25 से ज्यादा नाटक निर्देशित किए और करीब 200 में अभिनय किया. साथ ही संगीत, किताबों और नाटकों पर लेख भी लिखे हैं.

अब उनकी जगह प्रो. के.जी. सुरेश लेंगे, जो मीडिया की पढ़ाई और पत्रकारिता में एक जाना-माना नाम हैं. वो पहले IIMC के डायरेक्टर जनरल और भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रह चुके हैं. हाल ही में वो देहरादून के UPES विश्वविद्यालय में मीडिया स्कूल के डीन थे. उन्होंने दूरदर्शन न्यूज में भी सीनियर एडिटर की भूमिका निभाई है. 

प्रो. के.जी. सुरेश शिक्षा नीति और रिसर्च से गहराई से जुड़े हुए हैं. वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अकादमिक काउंसिल, सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान के सोसाइटी, और भारतीय समाज विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के रिसर्च कमिटी के सदस्य हैं. इसके अलावा, वह दिल्ली विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और असम विश्वविद्यालय के सलाहकार परिषदों में भी सदस्य हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago