होम / अप्वाइंटमेंट / 4 महीने के इंतजार के बाद BSE को मिला नया बॉस, जानें किसके नाम पर लगी मुहर

4 महीने के इंतजार के बाद BSE को मिला नया बॉस, जानें किसके नाम पर लगी मुहर

SEBI ने सुंदररमण राममूर्ति की BSE के बॉस के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. राममूर्ति की गिनती ऐसी बॉस के रूप में होती है जिन्हें आसानी से खुश नहीं किया जा सकता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

करीब 5 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार BSE को अपना नया बॉस मिल गया है. बाजार नियामक सेबी ने सुंदररमण राममूर्ति (Sundararaman Ramamurthy) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. वहीं, BSE ने नियामकीय सूचना में कहा है कि यह नियुक्ति राममूर्ति को दिए गए ऑफर की स्वीकृति और शेयरधारकों की मंजूरी सहित अन्य नियम एवं शर्तों पर निर्भर है. गौरतलब है कि आशीष कुमार चौहान के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था.

स्टॉक एक्सचेंज में दूसरा कार्यकाल
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक पत्र के जरिए सुंदररमण राममूर्ति की नियुक्ति को मंजूरी दी है. BSE के पूर्व  प्रबंध निदेशक और सीईओ ने 25 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, तब से यह पद खाली पड़ा हुआ था. अब आखिरकार BSE को सुंदररमण राममूर्ति के रूप में अपना नया बॉस मिल गया है. 62 वर्षीय राममूर्ति के लिए यह स्टॉक एक्सचेंज में दूसरा कार्यकाल होगा. वे करीब 20 सालों से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में काम कर रहे थे.

दोनों के बीच पुराना कनेक्शन
आशीष कुमार चौहान और सुंदररमण राममूर्ति के बीच पुराना कनेक्शन है. दरअसल, साल 2002 में जब आशीष ने NSE छोड़ा तो राममूर्ति को उनका पोर्टफोलियो संभालने के लिए दिया गया. अब जब आशीष BSE छोड़ चुके हैं, तो राममूर्ति यहां उनका कामकाज संभालेंगे. कहा जाता है कि बैंक निफ्टी की सफलता में राममूर्ति का भी बहुत बड़ा योगदान हैं. वह सबकी बातों को सुनने वाले बॉस हैं, लेकिन आसानी से खुश नहीं होते.

SBI से की थी शुरुआत
सुंदररमण राममूर्ति ने 1987 में एक प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. जानकारी के मुताबिक, बीएसई की सहायक कंपनी इंडिया आईएनएक्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. बालासुब्रमण्यम और एनईएमएल के एमडी एवं सीईओ मृगांक परांजपे भी BSE प्रमुख के लिए शीर्ष दावेदार थे, लेकिन SEBI ने राममूर्ति के नाम पर मुहर लगाई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

1 day ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

1 day ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

1 day ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

4 days ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

6 days ago


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

51 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

1 hour ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

1 hour ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

17 hours ago