होम / अप्वाइंटमेंट / Stashfin ने अपर्णा बिहानी को लेंडिंग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया

Stashfin ने अपर्णा बिहानी को लेंडिंग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया

Stashfin में लेंडिंग की नवनियुक्त सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (SVP) अपर्णा बिहानी के पास बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर में 20 वर्षों का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के प्रमुख फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म स्टैशफिन (Stashfin) ने अपर्णा बिहानी को  लेंडिंग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (SVP) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर में 20 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ अपर्णा Stashfin के लेंडिंग ऑपरेशंस को प्रगति देने और वृद्धि को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. 

ये जिम्मेदारी संभालेंगी अपर्णा 
Stashfin के अनुसार अपर्णा अपनी नई भूमिका में इनोवेटिव लेंडिंग प्रोडक्ट्स के विकास और कार्यान्वयन की निगरानी करेंगी, ऑप्टीमाइज प्रोसेस और लेंडिंग पोर्टफोलियो में ग्राहक अनुभव को बढ़ावा देंगी. वह Stashfin से पहले Paytm में थीं, जहां उन्होंने प्रोडक्ट्स की पेशकश में विविधता लाने और ग्राहक अधिग्रहण को बढ़ाने के लिए कई इनीशिएट्स किए थे. 

Stashfin के संस्थापक और सीईओ की प्रतिक्रिया
Stashfin के संस्थापक और सीईओ तुषार अग्रवाल ने कहा कि अपर्णा का व्यापक अनुभव और रणनीतिक सोच उनके लिए अमूल्य होगी, जिससे वह फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र में लगातार वृद्धि और इनोवेशन करते रहेंगे. अपर्णा का Clix Capital, IndusInd Bank और ICICI Bank जैसे प्रसिद्ध संस्थानों में कार्य अनुभव उन्हें डिजिटल लेंडिंग, जोखिम प्रबंधन और पोर्टफोलियो वृद्धि का गहरा ज्ञान प्रदान करता है. उनकी नियुक्ति Stashfin की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती है कि वह अपने ग्राहकों को इनोवेटिव और सुलभ वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

अपर्णा बिहानी की प्रतिक्रिया
अपर्णा बिहानी ने कहा कि वह Stashfin से जुड़कर उसके मिशन में योगदान करने के लिए तैयार हैं. इस कंपनी का उद्देश्य व्यक्तियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है. वह अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करके कंपनी के इस मिशन को गति देने और ग्राहक अनुभव को बढ़ाने का इंतजार कर रही है. अपनी टीम के साथ वह भारतीय वित्तीय सेवा उद्योग में Stashfin की भूमिका को और मजबूत करने का प्रयास करेंगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago