होम / अप्वाइंटमेंट / Sophos ने Torjus Gylstorff को नियुक्त किया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, नेतृत्व टीम हुई और मजबूत

Sophos ने Torjus Gylstorff को नियुक्त किया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, नेतृत्व टीम हुई और मजबूत

Gylstorff के पास टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा क्षेत्रों में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जहां उन्होंने ग्लोबल सेल्स टीम का नेतृत्व किया और चैनल इकोसिस्टम का निर्माण किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

साइबर हमलों से बचाने वाले इनोवेटिव सिक्योरिटी सॉल्यूशंस में एक ग्लोबल लीडर Sophos ने टॉर्जस गिल्सटॉर्फ को कंपनी के नए चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) रुप में नियुक्त किया है. Torjus Gylstorff का काम Sophos की ग्लोबल सेल्स टीम और उसके पार्टनर और ग्राहक नेटवर्क की प्रभावी नेतृत्व के जरिए रेवेन्यू में वृद्धि करना है. इसमें Sophos की मौजूदगी को पहले से बड़े ग्राहक आधार (600,000 से अधिक संगठन) के अलावा छोटे और मंझले व्यवसायों के बाजार में बढ़ाना शामिल है. Gylstorff अपने चैनल अनुभव का उपयोग करके रणनीतियाँ तैयार करेंगे, जो वर्तमान और नए Managed Service Providers (MSPs) के साथ अतिरिक्त व्यापार बढ़ाने में मदद करेगी.

Gylstorff के पास 25 साल का अनुभव

Gylstorff के पास टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा क्षेत्रों में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जहां उन्होंने वैश्विक बिक्री टीमों का नेतृत्व किया और चैनल इकोसिस्टम का निर्माण किया. Sophos से पहले, Gylstorff Thales के Application और Data Security Business के लिए वर्ल्डवाइड सेल्स लीडर थे. इससे पहले, वे Symantec में Worldwide Channels और Alliances के वाइस प्रेसिडेंट थे. Gylstorff ने Blue Coat Systems में उभरते व्यवसायों की पहल का नेतृत्व किया और जापान और दक्षिण कोरिया में प्रमुख बदलाव किए. उनका करियर Norman Shark, IBM और Lotus Software जैसी कंपनियों में भी रहा है, जहां उन्होंने यूरोप में विभिन्न वरिष्ठ बिक्री और नेतृत्व पदों पर काम किया.

कंपनी के CEO ने क्या कहा?

Sophos के CEO, Joe Levy ने कहा कि Sophos पहले से ही मध्य बाजार और छोटे संगठनों के लिए सुरक्षा सेवाओं और तकनीकों का प्रमुख प्रदाता है, जिन्हें साइबर हमलों से बचने में मदद की जरूरत है. हमारा उद्देश्य है कि संगठन किसी भी आकार और संसाधनों के होते हुए भी बेहतरीन साइबर सुरक्षा परिणाम प्राप्त कर सकें, और हम हर दिन काम करके साइबर सुरक्षा अंतर को बंद करने और उन संगठनों को सुरक्षा देने का प्रयास करते हैं जो सबसे ज्यादा जोखिम में हैं. इसका सबसे अच्छा और प्रभावी तरीका यह है कि हम चैनल पार्टनर्स और MSPs के साथ मिलकर बढ़ें.

साथ ही उन्होंने कहा कि Torjus के साथ हम सेल्स ऑपरेशन को संभाल सकते हैं और ग्राहकों के साथ रिश्ते विकसित कर सकते हैं, जिससे हम अपने पार्टनर्स, MSPs और Sophos के लिए तेज़ी से विकास कर सकेंगे. मैं Torjus को टीम में देखकर बहुत खुश हूं और मैं उनके साथ Sophos के अगले चरण की मार्केट रणनीति को बढ़ावा देने का इंतजार कर रहा हूं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago