होम / अप्वाइंटमेंट / UBCCR के नेतृत्व का हुआ विस्तार, शिव मुंजाल अध्यक्ष और कुणाल कटयाल उपाध्यक्ष नियुक्त

UBCCR के नेतृत्व का हुआ विस्तार, शिव मुंजाल अध्यक्ष और कुणाल कटयाल उपाध्यक्ष नियुक्त

UBCCR भारत और रोमानिया के बीच व्यापार बढ़ाने और दोनों देशों के उद्यमियों के लिए एक व्यावसायिक मंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और रोमानिया के व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से, शिव मुंजाल को भारत में द यूनियन ऑफ बिलैटरल चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ रोमानिया (UBCCR) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. शिव मुंजाल एक बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी हैं, जिन्होंने कला, राजनीति, और व्यापार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है.  

शिव मुंजाल ने अपने करियर की शुरुआत एक उद्यमी के रूप में की और जल्द ही राजनीति में कदम रखकर एक प्रभावशाली नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई. मुंजाल ने अपनी कूटनीतिक कुशलता और वैश्विक नेताओं, राजदूतों और व्यापारियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं. वे अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के प्रबंधन और वैश्विक प्रतिभा की भर्ती में विशेषज्ञ हैं. अपने नेतृत्व में, UBCCR को एक नवाचार और वैश्विक नेटवर्किंग का केंद्र बनाने के लिए प्रयासरत हैं. शिवा मुंजाल ने वाणिज्य और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपने दृष्टिकोण और कौशल का प्रदर्शन किया है.

UBCCR के नए उपाध्यक्ष के रूप में कुणाल कटयाल की नियुक्ति हुई है. कुणाल नई दिल्ली के एक प्रख्यात उद्यमी हैं और 15+ वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने रियल एस्टेट, डिजाइन और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहराया है. रियल एस्टेट में, उन्होंने लक्ज़री प्रोजेक्ट्स, कॉर्पोरेट ऑफिस डिजाइन, सड़कों, पुलों, वेयरहाउसिंग, और जल शोधन संयंत्रों जैसे बड़े बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की स्थापना में भी योगदान दिया है, जिसमें निवेश, योजना, डिजाइन, निर्माण और अनुपालन शामिल है.  

तकनीकी क्षेत्र में, कुणाल ने भारत और विदेशों में कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है. उनकी रणनीतिक सोच और विविध क्षेत्रों में अनुभव से UBCCR को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी. UBCCR भारत और रोमानिया के बीच व्यापार बढ़ाने और दोनों देशों के उद्यमियों के लिए एक व्यावसायिक मंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago