होम / अप्वाइंटमेंट / Vertex Global Services ने क्षितिज तनेजा को दी नई जिम्मेदारी, बनाया मैनेजिंग डायरेक्टर

Vertex Global Services ने क्षितिज तनेजा को दी नई जिम्मेदारी, बनाया मैनेजिंग डायरेक्टर

क्षितिज तनेजा यह सुनिश्चित करेंगे कि कंपनी रणनीतिक आउटसोर्सिंग, वर्कफोर्स और ग्राहक अनुभव के भविष्य को और बेहतर बनाने में सबसे आगे बनी रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आउटसोर्सिंग और ग्राहक अनुभव में बदलाव लाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए, BPM (बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट) सेक्टर की तेजी से उभरती कंपनी Vertex Global Services ने क्षितिज तनेजा को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है. क्षितिज के पास मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और भारत में कई सफल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और बिजनेस ग्रोथ बढ़ाने का बेहतरीन अनुभव है. उनके अच्छे उद्योग संबंध, जिसमें बड़े बिजनेस लीडर्स और सरकारी अधिकारियों से जुड़ाव शामिल है, उन्हें कंपनी को बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, राजस्व वृद्धि और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेंगे.

क्षितिज तनेजा के पास है अपार अनुभव

16 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले क्षितिज इससे पहले चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) के रूप में कंपनी में काम कर रहे थे. उनके नेतृत्व में Vertex Global Services ने जबरदस्त विकास किया, जिससे कंपनी की कार्यक्षमता और ग्राहक संबंधों में सुधार हुआ. 

अब, कंपनी की आगे की वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए, क्षितिज रणनीतिक दिशा और नेतृत्व प्रदान करेंगे. वह बिजनेस डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने, कंपनी के दैनिक कार्यों की निगरानी करने और टीम को प्रेरित करने का काम करेंगे. यह नियुक्ति Vertex Global Services के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे कंपनी अपने बाजार में विस्तार और संचालन में उत्कृष्टता को मजबूत कर सकेगी.

कंपनी के फाउंडर ने क्या कहा?

Vertex Global Services के फाउंडर और CEO गगन अरोड़ा ने क्षितिज तनेजा को बधाई देते हुए कहा कि " क्षितिज के पास स्पष्ट विजन है और वे उन्नत तकनीकों व सतत विकास को गहराई से समझते हैं. उनकी नेतृत्व क्षमता एक उच्च-प्रदर्शन करने वाली टीम को प्रेरित करेगी. वे संभावित जोखिमों की पहचान करने और उन्हें दूर करने में माहिर हैं, जिससे कंपनी की वृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है. हमें पूरा विश्वास है कि वे नवाचार और सहयोग से नए बिजनेस सॉल्यूशंस तैयार करेंगे और भारतीय व वैश्विक कंपनियों को आगे बढ़ाने के हमारे विजन को और मजबूत करेंगे."  

क्षितिज तनेजा का बयान

इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर क्षितिज तनेजा ने कहा कि "मैं मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में इस ज़िम्मेदारी को पाकर बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं. Vertex Global Services जैसी ऊर्जावान और शानदार विरासत वाली कंपनी का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है. भारत में IT/ITeS सेक्टर वर्तमान में GDP में 7% योगदान दे रहा है, जो 2026 तक 10% तक बढ़ सकता है. वहीं, वैश्विक BPO बाज़ार 2024-2030 के बीच 9.6% वार्षिक वृद्धि दर से बढ़कर 2030 तक 525.23 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. यह इंडस्ट्री के लिए एक रोमांचक समय है और मुझे इस परिवर्तन का हिस्सा बनने पर गर्व है."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago